झारखंड में कड़ाके की ठंड, दिन में कश्मीर जैसा मौसम, यहां कोहरा, शीतलहर का अलर्ट

Last Updated:
Jharkhand Weather Update Today: झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हिमालय पर हो रही बर्फबारी का असर राज्य में बड़े स्तर पर देखने को मिल रहा है. अब तो दिन में भी कश्मीर जैसा एहसास हो रहा है. जानें आज का अपडेट..

झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड. जानें आज का मौसम.
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में अच्छी खासी ठंड पड़ी. दिन में भी लोग ठिठुरते दिखे. रांची का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया. यही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा. आंशिक बादल छाए रहने की वजह से दिन में भी कश्मीर जैसी ठंड लोगों को महसूस हुई. शाम को जबरदस्त शीतलहर ने तापमान को उठने नहीं दिया. शनिवार को भी लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है.
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण राज्य में भी ठंड का स्तर काफी बढ़ चुका है. दिन में भी लोगों को अच्छी खासी ठंड लग रही है. क्योंकि, हवा में काफी कनकनी रही. धूप में भी बैठेंगे तो आपको ठंड का एहसास होगा. फिलहाल, ठंड से राहत नहीं मिलेगी, ऐसे में लोगों को काफी सतर्क होकर रहना है. सिर्फ बुजुर्ग व बच्चे नहीं, बल्कि युवा भी अपना ख्याल रखें.
इन जिलों में शीतलहर से रहें सतर्क
मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकांश समय में दिन में धुंध और कोहरा रहेगा. कई जगह घना कोहरा देखने को मिलेगा. ऐसे में बाहर निकलते समय खासकर यात्रा पर निकलते समय विशेष ध्यान रखें. दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है. साथ ही शाम में शीतलहर अच्छी खासी चलेगी. पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, साहिबगंज व गुमला यहां पर लोगों को शीतलहर से काफी सतर्क होकर रहना है.
जिलों का संभावित तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 24 व न्यूनतम 10 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 25 व न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
Ranchi,Jharkhand
January 18, 2025, 06:03 IST
