February 19, 2026
Trending

रुपये में गिरावट है लेकिन… करेंसी के गिरने पर क्या बोलीं वित्त मंत्री?

  • September 7, 2025
  • 0

Last Updated:September 07, 2025, 19:02 IST Nirmala Sitharaman ने रुपये की कमजोरी पर कहा कि सरकार नजर रख रही है, अमेरिकी शुल्क से प्रभावित निर्यातकों को राहत मिलेगी,

रुपये में गिरावट है लेकिन… करेंसी के गिरने पर क्या बोलीं वित्त मंत्री?

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

Nirmala Sitharaman ने रुपये की कमजोरी पर कहा कि सरकार नजर रख रही है, अमेरिकी शुल्क से प्रभावित निर्यातकों को राहत मिलेगी, चीन के साथ व्यापार वार्ता जारी है.

रुपये में गिरावट है लेकिन... करेंसी के गिरने पर क्या बोलीं वित्त मंत्री?‘निर्यातकों की मदद को तैयार है सरकार’
नई दिल्ली. रुपये की कीमत में लगातार गिरावट और अमेरिकी शुल्क के दबाव के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि सरकार हालात पर नजर रख रही है. उन्होंने साफ किया कि रुपये की कमजोरी सिर्फ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दिख रही है, जबकि अन्य वैश्विक मुद्राएं भी इसी तरह प्रभावित हो रही हैं. सीतारमण ने भरोसा दिया कि निर्यातकों पर अमेरिकी शुल्क का जो असर पड़ा है, उससे निपटने के लिए मंत्रालय और विभाग सक्रिय हैं. उनका कहना है कि 50 फीसदी शुल्क से प्रभावित निर्यातकों को राहत देने की दिशा में काम हो रहा है.

शुक्रवार को इंटरबैंक इंटरनेशनल करेंसी मार्केट में रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 88.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. इससे पहले यह 88.12 पर था, जबकि 2 सितंबर को रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 88.15 तक गिर गया था.

ये भी पढ़ें- Stock Split: 1 के 5 शेयर करने जा रही ये कंपनी, फिक्स कर दी है रिकॉर्ड डेट, देखें डिटेल्स

अमेरिकी शुल्क और असर

वित्त मंत्री ने कहा कि 27 अगस्त से लागू 50 प्रतिशत शुल्क का वास्तविक असर अभी सामने आना बाकी है. उद्योग जगत से फीडबैक लिया जा रहा है और उसी आधार पर आगे की रणनीति बनेगी. अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया है, जिससे कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है. इसका असर झींगा, रत्न-आभूषण और कपड़ा जैसे सेक्टरों पर पड़ सकता है.

Jai Thakur

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

रुपये में गिरावट है लेकिन… करेंसी के गिरने पर क्या बोलीं वित्त मंत्री?

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar