साइकिल के लॉक से बना दी स्मार्ट हथकड़ी, फिल्म देखते समय इस बच्चे को आया आइडिया
- August 25, 2025
- 0
Last Updated:August 25, 2025, 19:53 IST Sagar Science Exhibition: आजकल के बच्चे भी गजब हैं. सागर के एक छात्र ने साइकिल के लॉक से हथकड़ी बना दी. लेकिन,
Last Updated:August 25, 2025, 19:53 IST Sagar Science Exhibition: आजकल के बच्चे भी गजब हैं. सागर के एक छात्र ने साइकिल के लॉक से हथकड़ी बना दी. लेकिन,
Last Updated:
दसवीं के छात्र मंगल कुशवाहा ने गजब दिमाग लगाया. उसने जुगाड़ से स्मार्ट हथकड़ी बना डाली. इस स्मार्ट हथकड़ी की खासियत है कि जैसे ही इसे हाथ से खोला जाता है, अलार्म बजने लगता है. इसके अलावा, अगर कोई इसे लेकर भागता है तो इसे जीपीएस लोकेशन की मदद से ट्रेस किया जा सकता है. इसके अंदर मौजूद उपकरण से उनकी आवाज को भी सुना जा सकता है. इसका नाम ‘स्मार्ट हथकड़ी अलार्म सिस्टम’ दिया गया है.
मोबाइल से भी जोड़ सकेंगे
छात्र ने बताया, इसका उपयोग पुलिस द्वारा कैदी को ले जाते समय, जेल में कैदियों की निगरानी करने, मानसिक रोगी की निगरानी करने और हाई सिक्योरिटी ट्रांसपोर्ट के समय किया जा सकता है. कम लागत में स्मार्ट सुरक्षा आधारित सिस्टम अपडेट हो सकता है और उपयोग में बहुत आसान है. इसे भविष्य में मोबाइल से भी जोड़ सकते हैं.
