न्यूज18 मराठी
Mahrashtra Viral Video: महाराष्ट्र की सीमा से सटे बेलगाम शहर में गुरुवार दोपहर एक अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला. डॉ. अंबेडकर रोड स्थित जिला अस्पताल के सामने रिक्शा किराए को लेकर दो महिला यात्रियों और एक रिक्शा चालक के बीच जमकर हंगामा हो गया. मामूली कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और बुर्का पहने महिला ने रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान मौके पर जुटे लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिस के मुताबिक गांधी नगर से जिला अस्पताल आई दो महिला यात्रियों ने रिक्शा चालक मोहम्मद अनवर मकंदर से किराए पर बहस शुरू कर दी. अनवर ने 150 रुपए किराया बताया, जबकि महिलाएं हमेशा की तरह 70-80 रुपए देने की बात पर अड़ी रहीं. इसी बात पर बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और फिर हाथापाई शुरू हो गई.