February 19, 2026
Trending

DDA की जमीन पर अब बनेगा 5-स्टार होटल, ₹10,000 करोड़ कमाने का हुआ जुगाड़

  • August 16, 2025
  • 0

Last Updated:August 16, 2025, 22:23 IST डीडीए की नई योजना के तहत नेहरू प्लेस में 2 एकड़ जमीन फ्लेर होटल्स को दी गई है, जो 5 स्टार Aurika

DDA की जमीन पर अब बनेगा 5-स्टार होटल, ₹10,000 करोड़ कमाने का हुआ जुगाड़

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

डीडीए की नई योजना के तहत नेहरू प्लेस में 2 एकड़ जमीन फ्लेर होटल्स को दी गई है, जो 5 स्टार Aurika Hotel बनाएगी. नीलामी में फ्लेर होटल्स ने सबसे ऊंची बोली लगाई.

DDA की जमीन पर अब बनेगा 5-स्टार होटल, ₹10,000 करोड़ कमाने का हुआ जुगाड़
नई दिल्ल्ली. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी डीडीए (DDA) की नई स्पेशल लाइसेंस प्रॉपर्टी योजना को बड़ी सफलता मिली है. इस योजना के तहत पहली बार नेहरू प्लेस की करीब 2 एकड़ जमीन होटल प्रोजेक्ट के लिए दी गई है. हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड (Lemon Tree Hotels Ltd) की मैटेरियल सब्सिडियरी फ्लेर होटल्स (Fleur Hotels Ltd) नेहरू प्लेस में एक 5 स्टोर Aurika Hotel बनाने वाली है.

13 अगस्त को हुई नीलामी में फ्लेर होटल्स ने सबसे ऊंची बोली लगाई. कंपनी ने सालाना 27.19 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव रखा, जबकि मिनिमम फीस 18 करोड़ रुपये तय था. ये फीस हर साल बढ़ेगी और अगले 55 साल में डीडीए को लगभग 10,000 करोड़ रुपये की आमदनी होगी.

DDA की जमीन पर बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स
डीडीए ने इस बार जमीन देने के लिए ट्रेडिशनल नीलामी या परपेचुअल लीज मॉडल की जगह नया तरीका अपनाया है. इससे जमीन को बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स जैसे होटल, हेल्थकेयर, रिटेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा.

लेमन ट्री होटल्स का शेयर एक साल में 25% भागा
लेमन ट्री होटल्स का मार्केट कैप इस समय 11,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है. कंपनी का शेयर 14 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 145.25 रुपये पर बंद हुआ. जून 2025 के अंत तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 22.28 फीसदी रही. पिछले एक साल में स्टॉक ने लगभग 25 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 6 महीनों में इसमें 12 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है.

लेमन ट्री होटल्स का कारोबार
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की नामी कंपनी लेमन ट्री होटल्स फिलहाल 7 ब्रांड्स के साथ काम करती है- Aurika Hotels & Resorts, Lemon Tree Premier, Lemon Tree Hotels, Red Fox, Keys Prima, Keys Select और Keys Lite. कंपनी इस समय भारत और विदेशों के 75 से ज्यादा शहरों में 110 से ज्यादा होटल चला रही है. लेमन ट्री ने अपना पहला होटल साल 2004 में लॉन्च किया था.

प्रियंका काण्डपालवरिष्ठ संवाददाता

आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें

आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

DDA की जमीन पर अब बनेगा 5-स्टार होटल, ₹10,000 करोड़ कमाने का हुआ जुगाड़

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar