February 19, 2026
Trending

सावधान! बिहार में मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत

  • July 18, 2025
  • 0

पटना: पिछले दो से तीन दिनों के दौरान बिहार में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. बुधवार और गुरुवार को तो बारिश ने ऐसा तांडव

सावधान! बिहार में मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत
पटना: पिछले दो से तीन दिनों के दौरान बिहार में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. बुधवार और गुरुवार को तो बारिश ने ऐसा तांडव मचाया कि लोग परेशान हो गए थे. हालांकि, खेती किसानी के लिहाज से यह बारिश बेहद जरूरी थी, लेकिन दुर्भाग्यवश इसमें 19 लोगों की जान आकाशीय बिजली गिरने से चली गई. गुरुवार को तो सारण, गया, नालंदा, शेखपुरा, औरंगाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, भोजपुर, अरवल सहित आस पास के जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई. कई जिलों में तो रेड अलर्ट के दायरे में बारिश हुई.

Yashoraj IT Solutions

अब बिहार के लोगों को बारिश के कहर से अगले दो दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद है. पटना स्थित आईएमडी के अनुसार आज से 20 जुलाई तक बिहार में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. कुछ जिलों में हल्की-हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. ऐसे में कहीं धूप खिली रहेगी तो कहीं तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
पटना 33.9/25.6 59
मुजफ्फरपुर 32.2/25.2 58
गया 34.6/26.6 68
पूर्णिया 34.4/26.5 48
भागलपुर 31.9/25.2 70

जानें कहां हुई कितनी बारिश

इस हफ्ते मॉनसून की सक्रियता के कारण बिहार में अच्छी बारिश देखने को मिली. इसमें सबसे अधिक बारिश औरंगाबाद में 141 मिमी दर्ज हुई. बांका, बेगूसराय, भभुआ, गया, जमुई और रोहतास में 130 से 140 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इस हफ्ते सभी जिलों में कुछ ना कुछ बारिश देखने को मिली. एक दो जिलों को छोड़कर सभी जिलों में 50 से 141 मिमी के बीच बारिश दर्ज हुई है.

बाढ़ का मंडराया खतरा

15 से 17 जुलाई के बीच हुए भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. कोसी, गंगा, सहित कई नदियां उफान पर हैं. साथ ही गया में पुल और पुलिया पानी में बह गए. जहानाबाद में दरधा नदी लबालब पानी भरी हुई है. कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है.

33 जिलों में अभी भी वर्षा की कमी

इसके बावजूद भी बिहार के अधिकांश जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है. इस मॉनसून सीजन में अब तक सबसे ज्यादा बारिश की कमी सहरसा में देखने को मिल रही है. अबतक सामान्य से 74 फीसदी कम बारिश हुई है. यह जिला सूखे कगार पर है. मुजफ्फरपुर और गोपालगंज में भी 70 फीसदी बारिश की कमी बनी हुई है. इस सीजन में अबतक गया में सबसे अधिक वर्षा दर्ज हुई. यहां सामान्य से 31 फीसदी अधिक बारिश हुई है. इसके अलावा बांका, जमुई, नवादा और रोहतास में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है.

19 लोगों की गई जान

पिछले 24 घंटे में वज्रपात से नालंदा में 5, वैशाली में 4, बांका में 2, पटना में 2, शेखपुरा में 1, औरंगाबाद में 1, समस्तीपुर में 1, नवादा में 1, जमुई में 1 और जहानाबाद में 1 व्यक्ति की मौत हुई है. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को तुरंत 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिया है.

अब बढ़ेगा तापमान

आईएमडी के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान के राज्य के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृ‌द्धि होने की संभावना है. उसके बाद फिर से गिरावट होगी. दिन का तापमान 34°C से 38°C के बीच रहेगा.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar