February 19, 2026
Trending

6GB RAM वाले फोन पर नहीं देखा होगा ऐसा तगड़ा ऑफर,अमेज़न के ऑफर से खुश हुए लोग

  • July 9, 2025
  • 0

Last Updated:July 09, 2025, 06:22 IST अगर आप बजट रेंज का कोई बढ़ियां सा फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो लावा के इस फोन को अच्छे डिस्काउंट

6GB RAM वाले फोन पर नहीं देखा होगा ऐसा तगड़ा ऑफर,अमेज़न के ऑफर से खुश हुए लोग

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

अगर आप बजट रेंज का कोई बढ़ियां सा फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो लावा के इस फोन को अच्छे डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जा रहा है.

6GB RAM वाले फोन पर नहीं देखा होगा ऐसा तगड़ा ऑफर,अमेज़न के ऑफर से खुश हुए लोग

Lava Storm Play 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है.

अमेज़न पर डिस्काउंट की भरमार है, और हर दिन इसपर कोई न कोई ऑफर और डिस्काउंट दिया जाता है. नया फोन खरीदना हो तो ऑनलाइन लेने में फायदा रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ऑनलाइन खरीदारी करने पर कई डील और डिस्काउंट मिल जाता है, जिससे चीज़ सस्ती हो जाती है. बात करें मोबाइल पर मिलने वाले ऑफर की तो अमेज़न पर एक से बढ़ कर एक ऑफर लाइव कर दिया गया है. बात करें कुछ अच्छी डील की तो यहां से Lava Storm Play 5G को सस्ते में घर लाया जा सकता है. सेल पेज से मिली जानकारी के मुताबिक इस फोन को 13,499 रुपये के बजाए 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस कीमत में बैंक डिस्काउंट जुड़ा हुआ है.

इस फोन की सबसे खास बात इसका 50 मेगापिक्सल कैमरा और प्रोसेसर है. आइए जानते हैं कैसे हैं इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस…

फीचर्स की बात करें तो लावा स्टॉर्म प्ले 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. लावा का ये फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 4जीबी + 64जीबी और 6जीबी + 128जीबी ऑप्शन मिलता है.

ये मीडियाटेक डाइमेंशन 7060 SoC से लैस है, जो 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. ये एंड्रॉयड 15 पर काम करता है.

बजट कम कैमरे में दम
कैमरे की बात करें तो लावा स्टॉर्म प्ले 5G में 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX752 प्राइमरी रियर सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर शामिल है. इसमें सिंगल स्पीकर यूनिट मिलती है.

पावर के लिए लावा स्टॉर्म प्ले 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो USB टाइप-C पोर्ट के ज़रिए 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस के लिए इसमें IP64 रेटिंग मिलती है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

hometech

6GB RAM वाले फोन पर नहीं देखा होगा ऐसा तगड़ा ऑफर,अमेज़न के ऑफर से खुश हुए लोग

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar