58 साल पहले किया रेप, लगा नहीं पकड़ पाएगा कोई, छोटे से कांड ने फंसा दिया
- June 30, 2025
- 0
Last Updated:June 30, 2025, 23:15 IST World News in Hindi: यह घटना ब्रिटेन की है, जहां 92 साल के बुजुर्ग को रेप के बाद हत्या के मामले में
Last Updated:June 30, 2025, 23:15 IST World News in Hindi: यह घटना ब्रिटेन की है, जहां 92 साल के बुजुर्ग को रेप के बाद हत्या के मामले में
Last Updated:
पुलिस की मेहनत रंग लाई. (Representational Picture)
हाइलाइट्स
World News in Hindi: ब्रिटेन में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें पुलिस 58 साल पुराने रेप के बाद मर्डर के केस में अब 92 साल के बुजुर्ग को कोर्ट दोषी करार दिया है. पुलिस के मुताबिक दोषी रायलैंड हेडली ने साल 1967 में तक एक 75 साल की महिला से रेप किया था. मामला पूरी तरह से दब गया था. हेडली को साल 2012 में एक अन्य मामले में अरेस्ट किया गया और उसके डीएनए सैंपल लिए गए. 2023 में पुराने मामलों की जांच कर रही एक टीम ने पाया कि 1967 के रेप केस में विक्टिम महिला की स्कर्ट पर मिला वीर्या हेडली के डीएनए से मेल खाता है. केस दोबारा खोला गया और अब ब्रिस्टल कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया गया है.
समरसेट पुलिस की कोल्ड केस टीम वैज्ञानिकों सबूतों के आधार पर ऑपरेशन बीटल के तहत 1960 के दशक के केसों की जांच कर रही थी. इसी कड़ी में डीएनए सबूतों का मिलान किया जा रहा था. पुलिस का मानना है कि यह 58 साल बाद मिली सजा आधुनिक ब्रिटिश पुलिस इतिहास में सबसे लंबे अंतराल वाली हो सकती है. ब्रिटेन में हत्या का दोषी ठहराया गया सबसे उम्रदराज व्यक्ति है. द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिक एंड्रयू पैरी ने स्कर्ट पर वीर्य के निशान पाए और डीएनए प्रोफाइल तैयार की जो हेडली के 2012 के सैंपल से मेल खाती थी. क्राइम रिव्यू ऑफिसर जो स्मिथ ने बताया कि जब हमें डीएनए मिलान की खबर मिली तो यह अविश्वसनीय था.
जांच में पता चला कि हेडली ने 1977 में इप्सविच में दो बुजुर्ग महिलाओं के साथ रेप किया था. कोल्ड केस टीम ने ब्रिस्टल में 1967 के केस के सबूत जुटाए और पुराने गवाहों से बातचीत की. हेडली अब इप्सविच में एक साधारण व्यक्ति के रूप में रह रहा था. उसे नवंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया. स्मिथ ने कहा, “वह सोचता था कि वह बच गया लेकिन हम ऐसे अपराधियों का पीछा कभी नहीं छोड़ते. कोर्ट जूरी ने 10-2 के बहुमत से रेप के लिए हेडली को दोषी ठहराया. इस केस में सजा अगली तारीख को सुनाई जाएगी. यह मामला दर्शाता है कि समय कितना भी बीत जाए न्याय की उम्मीद कभी खत्म नहीं होती.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें
