February 19, 2026
Trending

एक कब्र, दो शव और कई सवाल… इजरायल में इस्लामी रिवाजों को चुनौती देने वाली खोज

  • June 12, 2025
  • 0

Last Updated:June 12, 2025, 18:09 IST Israel News: इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में एक कब्र में मां और बेटे के कंकाल मिले हैं, जो इस्लामी परंपराओं के खिलाफ

एक कब्र, दो शव और कई सवाल… इजरायल में इस्लामी रिवाजों को चुनौती देने वाली खोज

Last Updated:

Israel News: इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में एक कब्र में मां और बेटे के कंकाल मिले हैं, जो इस्लामी परंपराओं के खिलाफ है. यह कब्र रहाट शहर के पास मिली, जहां सातवीं सदी की मस्जिद के अवशेष भी पाए गए हैं. पढ़िए हैरान…और पढ़ें

एक कब्र, दो शव और कई सवाल… इजरायल में इस्लामी रिवाजों को चुनौती देने वाली खोज

Yashoraj IT Solutions

इस्लाम में एक कब्र में केवल एक ही व्यक्ति को दफनाने की परंपरा रही है. (सांकेतिक फोटो Unsplash)

हाइलाइट्स

  • इजरायल में मां और बेटे के कंकाल एक ही कब्र में मिले.
  • यह खोज इस्लामी दफन परंपराओं के खिलाफ है.
  • कब्र रहाट शहर के पास सातवीं सदी की मस्जिद के पास मिली.

Israel News: इजरायल के नेगेव रेगिस्तान से एक ऐसी खोज सामने आई है जिसने ना सिर्फ इतिहासकारों को हैरान किया है बल्कि इस्लामी दफन परंपराओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक कब्र में दो लोगों के कंकाल मिले हैं. कंकाल एक महिला और एक किशोर लड़का का है. माना जा रहा है कि ये मां और बेटा हो सकते हैं.

इस खोज की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों को एक ही कब्र में दफनाया गया है. जबकि इस्लाम में एक कब्र में केवल एक ही व्यक्ति को दफनाने की परंपरा रही है. हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में अपवाद की अनुमति है. लेकिन यह मामला फिर भी बेहद असामान्य है.

महिला की मौत संभवतः 19वीं सदी के मध्य में हुई थी और सालों बाद उसकी कब्र को फिर से खोला गया. (फोटो A. Shatil/Nagar et al. 2025, ‘Atiqot)
भावनात्मक जुड़ाव या परंपरा से विद्रोह?
इजरायली पुरातत्व विभाग (IAA) के वरिष्ठ पुरातत्वविद योसी नगर बताते हैं कि महिला की मौत संभवतः 19वीं सदी के मध्य में हुई थी और सालों बाद उसकी कब्र को फिर से खोला गया. ताकि उसमें एक और शव संभवत: उसके बेटे का दफनाया जा सके. ऐसा माना जा रहा है कि लड़के को पहले कहीं और दफनाया गया था. लेकिन बाद में भावनात्मक कारणों से उसे मां की कब्र में शिफ्ट किया गया.

योसी नगर के मुताबिक, “इस कब्र की सबसे अहम बात इसका भावनात्मक पहलू हो सकता है. शायद परिवार ने दोनों को मृत्यु के बाद भी एक साथ रखने की इच्छा से ऐसा किया.”

सातवीं सदी की मस्जिद के पास मिली कब्र
यह कब्र रहाट नामक आधुनिक शहर के पास खुदाई के दौरान सामने आई. यहां एक प्राचीन मस्जिद के अवशेष भी पाए गए हैं. माना जा रहा है कि यह मस्जिद सातवीं सदी की है और संभवतः इजरायल की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है. इस पवित्र स्थान के पास ऐसी कब्र का मिलना भी अपने आप में रहस्यमय है.

कब्र के सिरहाने एक छोटा चूना पत्थर का स्लैब भी मिला है जो इस्लामी परंपराओं में बहुत कम ही देखा जाता है. इससे पता चलता है कि दूसरे शव को जोड़ते समय यह पत्थर रखा गया होगा.

DNA टेस्ट संभव नहीं
हालांकि शोधकर्ताओं ने दोनों शवों के हड्डियों और दांतों की जांच कर उम्र और लिंग की पुष्टि की है. लेकिन DNA जांच संभव नहीं हो सकी. रेगिस्तानी इलाकों में DNA संरक्षित रहना मुश्किल होता है. इससे उनके रिश्ते की पुष्टि नहीं हो पाई.

बेदौइन समाज की अनसुनी कहानी
रहाट इलाका पहले खानाबदोश बेदौइन अरबों का क्षेत्र था. यह खोज ना सिर्फ इतिहास के एक अनछुए अध्याय को खोलती है बल्कि यह भी बताती है कि बेदौइन समुदाय की कई परंपराएं दस्तावेजों में दर्ज नहीं हो सकीं और अब पुरातत्व खुदाई ही उनकी गवाही दे रही है. फ्लोरिडा के न्यू कॉलेज में इतिहासकार उज्जी बराम जो इस रिसर्च का हिस्सा नहीं थे कहते हैं, “यह कब्र एक पल को कैद करती है. ऐसा पल जो भावनाओं और परिवार के जुड़ाव से भरा हुआ था जो परंपराओं से भी ऊपर चला गया.”

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

homeworld

एक कब्र, दो शव और कई सवाल… इजरायल में इस्लामी रिवाजों को चुनौती देने वाली खोज

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar