February 19, 2026
Trending

बिहार में बढ़ेगी मुखिया की सैलरी, आर्म्स लाइसेंस भी ,नीतीश सरकार के 6 बड़े ऐलान

  • June 12, 2025
  • 0

पटना. बिहार में चुनावी साल को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. दरअसल चुनाव साल

बिहार में बढ़ेगी मुखिया की सैलरी, आर्म्स लाइसेंस भी ,नीतीश सरकार के 6 बड़े ऐलान

पटना. बिहार में चुनावी साल को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. दरअसल चुनाव साल में बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों को वेतन बढ़ोतरी का बड़ा फ़ायदा मिलने वाला है. बिहार में मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों का वेतन बढ़ाया जाएगा. बिहार में अब मुखिया समेत तमाम पंचायत प्रतिनिधियों का मासिक भत्ता डेढ़ गुना बढ़ा दिया जाएगा. यानि मुखिया जी को पहले 5000 रुपये मिलता और अब उन्हें 12500 रुपये प्रति माह मिलेंगे.

इन फैसलों को विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इसका असर विधानसभा चुनावों में भी दिखने की उम्मीद है. ग्राम पंचायत के मुखिया को मनरेगा योजना में अब तक 5 लाख रुपये तक की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति की शक्ति प्राप्त थी, जिसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है. व्हाइन पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तर के प्रतिनिधियों के मासिक भत्ते को डेढ़ गुना बढ़ा दिया गया है. वहीं पंचायत प्रतिनिधियों को आर्म्स लाइसेंस देने की भी स्वीकृति मिल गयी है.

Yashoraj IT Solutions

वहीं राज्य के सभी ग्राम पंचायत में इस वर्ष होने वाले चुनाव से पहले पंचायत सरकार भवन तैयार करने का निर्देश दिया गया है. पंचायत सरकार भवन बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘संवाद’ में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और इसके बाद पंचायती राज व्यवस्था के तहत कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं.

नीतीश सरकार ने की ये 6 घोषणाएं

1. ग्राम पंचायतों के मुखिया को मनरेगा योजना में अब तक 5 लाख रुपये तक की प्रशासनिक स्वीकृति की शक्ति प्राप्त थी. इस सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का आदेश दिया जा रहा है.

2. पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तर के प्रतिनिधियों के मासिक भत्ते को डेढ़ गुणा बढ़ाने का आदेश दिया जा रहा है.

3. राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में इस वर्ष होने वाले चुनाव से पूर्व पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार हो जाए, इसके लिए 1069 नए पंचायत सरकार भवनों की स्वीकृति दी गई है. इन भवनों के निर्माण का जिम्मा ग्राम पंचायत को सौंपने का आदेश दिया जा रहा है.

4. पंचायत प्रतिनिधियों के शस्त्र अनुज्ञप्ति के आवेदन को जिला पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा के अंदर नियमानुसार निष्पादित करेंगे.

5. पहले पंचायत प्रतिनिधियों को केवल आकस्मिक मृत्यु पर 5 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान मिलता था, अब सामान्य मृत्यु पर भी 5 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान मिलेगा. साथ ही, बीमारी से ग्रसित होने पर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से स्वास्थ्य सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

6. पंचायती राज संस्थाओं द्वारा 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग की राशि का उपयोग तेजी से करने के लिए 15 लाख रुपये तक की योजनाओं का कार्यान्वयन विभागीय तौर पर किया जा सकेगा.

पंचायती राज से जुड़े फैसलों का चुनाव पर पड़ेगा असर

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2006 में पंचायती राज संस्थाओं और 2007 में नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था. हमने महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किया है और वे समाज में नेतृत्व कर रही हैं. सभी वर्गों के विकास के लिए हमने काम किया है. यह स्पष्ट है कि ये छह फैसले पंचायती राज से जुड़े प्रतिनिधियों को बड़ा लाभ देंगे, जिसका प्रभाव विधानसभा चुनावों पर भी पड़ेगा.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar