कर्क राशि वालों के लिए चमकेगा भाग्य का सितारा, जानें 12 जून का राशिफल
- June 12, 2025
- 0
Last Updated:June 12, 2025, 10:52 IST Rishikesh News: ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने कहा कि 12 जून 2025 का दिन कर्क राशि के लिए काफी हद तक अनुकूल रहेगा.
Last Updated:June 12, 2025, 10:52 IST Rishikesh News: ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने कहा कि 12 जून 2025 का दिन कर्क राशि के लिए काफी हद तक अनुकूल रहेगा.
Last Updated:
ऋषिकेश: आज 12 जून 2025 का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्लेषण का दिन साबित हो सकता है. आज आपकी भावनाएं गहराई लिए होंगी, लेकिन आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति भी मजबूत बनी रहेगी. यह दिन कई क्षेत्रों में आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकता है, बशर्ते आप आत्मविश्वास बनाए रखें और सही दिशा में प्रयास करें. लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित गृह स्थानम के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने कहा कि 12 जून 2025 का दिन कर्क राशि के लिए काफी हद तक अनुकूल रहेगा. भावनात्मक और पेशेवर संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है. अपने ऊपर भरोसा रखें और आज जो भी निर्णय लें, सोच-समझकर लें. समय आपके पक्ष में है, बस सही दिशा में प्रयास करते रहें. अगर आप अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर हैं, तो आज का दिन आपको बड़ी शुरुआत की ओर ले जा सकता है.
कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है. जो लोग नौकरी में हैं, उनके लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं. व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज पुराने क्लाइंट्स से अच्छी डील मिलने के संकेत हैं. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं तो दोपहर का समय उपयुक्त रहेगा. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है.
आज धन की स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है. निवेश के लिए यह दिन उत्तम नहीं है, इसलिए जोखिम भरे फैसलों से बचें. घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखें वरना बजट गड़बड़ा सकता है. अगर आप लॉन्ग टर्म सेविंग्स की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें.
स्वास्थ्य:
लकी नंबर और लकी रंग:
लकी नंबर: 4
लकी रंग: सिल्वर या हल्का नीला
