February 19, 2026
Trending

महिला को सांप ने डंसा तो डब्बे में कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा परिवार, मची खलबली

  • June 11, 2025
  • 0

Last Updated:June 11, 2025, 17:52 IST सहरसा में सांप डसने का एक चौंकाने वाला मामले सामने आया है. यहां झाड़ू लगाती हुई महिला सर्पदंश का शिकार हो गई.

महिला को सांप ने डंसा तो डब्बे में कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा परिवार, मची खलबली

Last Updated:

सहरसा में सांप डसने का एक चौंकाने वाला मामले सामने आया है. यहां झाड़ू लगाती हुई महिला सर्पदंश का शिकार हो गई. परिवार वालों ने सीधे अस्पताल जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़कर महिला की जिंदगी से खिलवाड़ कर दि…और पढ़ें

हाइलाइट्स

Yashoraj IT Solutions
  • महिला को कोबरा ने डंसा, अस्पताल में मृत घोषित
  • परिजनों ने सांप को डब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचाया
  • झाड़-फूंक के प्रयास असफल, महिला की मौत

सहरसा. बिहार के सहरसा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां जहरीले सांप के डसने के कारण एक महिला की मौत हो गई. वही कोबरा सांप के डसने के बाद परिजन सांप को एक डब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गए. डब्बे में बंद सांप को देख अन्य मरीज भी चौंक गए. हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले उस महिला को झाड़-फूंक के माध्यम से सांप के जहर को बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन यह प्रयास असफल साबित हुआ.

डब्बे में कोबरा लेकर पहुंचे अस्पताल 
बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के भेलवा वार्ड नंबर 3 निवासी 35 वर्षीय पूनम देवी अपने घर के आंगन झाड़ू लगा रही थी. उसी दरमियान घर में बने बिल से निकलकर कोबरा सांप ने महिला को डस लिया. पहले तो महिला को लगा कि उसके पैर में चींटी ने काटा है लेकिन हालत बिगड़ने के बाद घर वालों ने बिल की खुदाई की तो उसमें से कोबरा सांप निकला जिसे देख अन्य लोग भी अचंभित रह गए. फिर क्या था पति और बेटा ने उस सांप को बाहर निकाला और एक डब्बे में बंद कर दिया और उस सांप को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

झाड़-फूंक के चक्कर में हुई मौत 
मृतक महिला के पुत्र नीतीश कुमार ने बताया कि लगभग ढाई फीट का कोबरा सांप एक बिल में घुसा हुआ था, मां आंगन में झाड़ू दे रही थी उसी दरमियान कोबरा सांप ने उन्हें काट लिया. हमलोग ने बिल में से सांप निकाल कर एक डब्बे में बंद कर लिया और अस्पताल पहुंच गए हालांकि पहले झाड़-फूंक के माध्यम से जहर को बाहर निकलने का प्रयास किया गया लेकिन वह सफल नहीं हुआ. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

homebihar

महिला को सांप ने डंसा तो डब्बे में कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा परिवार, मची खलबली

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar