February 19, 2026
Info Tech

बिटकॉइन का प्राइस 1,09,000 डॉलर से ज्यादा Ether में 3 प्रतिशत की तेजी

  • June 11, 2025
  • 0

पिछले कुछ दिनों की वोलैटिलिटी के बाद क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को रिकवरी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने 1,10,000 के लेवल को

बिटकॉइन का प्राइस 1,09,000 डॉलर से ज्यादा Ether में 3 प्रतिशत की तेजी
पिछले कुछ दिनों की वोलैटिलिटी के बाद क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को रिकवरी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने 1,10,000 के लेवल को पार किया है। हालांकि, इसके बाद इसमें कुछ गिरावट हुई है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस बढ़े हैं। 

Yashoraj IT Solutions

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,09,260 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 2.50 प्रतिशत की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,760 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Avalanche, Cardano, Stellar, Litecoin, Solana, BNB, Monero, XRP और Cronos के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.80 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.44 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के 1,10,500 डॉलर का रेजिस्टेंस तोड़ने के बाद इसमें तेजी आ सकती है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में रिटेल और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का भरोसा दोबारा बढ़ा है। Ether में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। BlackRock के iShares Ethereum Trust में लगातार 20 से अधिक ट्रेडिंग डेज में फंड का विड्रॉल नहीं हुआ है। इससे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है। अमेरिका और चीन के दलों के बीच दो दिन की बातचीत के बाद ट्रेड फ्रेमवर्क पर सहमति बनी है। इसका क्रिप्टो मार्केट पर पॉजिटिव असर हो सकता है। 

क्रिप्टो सेगमेंट पर अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump ने बड़ा दांव लगाने का फैसला किया है। ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट किया गया है कि बिटकॉइन को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं होगा। Trump Media and Technology Group ने बताया है कि बिटकॉइन की इस खरीद के लिए लगभग 1.5 अरब डॉलर के शेयर्स और एक अरब डॉलर के कन्वर्टिबल नोट्स की बिक्री की जाएगी। ये बिटकॉइन Trump Media की बैलेंस शीट में लगभग 75.9 करोड डॉलर के कैश और शॉर्ट-टर्म इनवेस्टमेंट के साथ रखे जाएंगे। 
 

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar