Delhi Fire News: वो मदद के लिए चिल्ला रहा था, लेकिन गार्ड ने….
- June 10, 2025
- 0
Last Updated:June 10, 2025, 19:24 IST Dwarka Fire Accident News: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 13 में आग से यश यादव, उनकी बेटी और भतीजे की मौत हो गई.
Last Updated:June 10, 2025, 19:24 IST Dwarka Fire Accident News: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 13 में आग से यश यादव, उनकी बेटी और भतीजे की मौत हो गई.
Last Updated:
हाइलाइट्स
Delhi Fire Accident: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 13 स्थित शबद अपार्टमेंट में आज मंगलवार की सुबह 10 बजे हुए अग्निकांड में यश यादव, उनका भतीजा और उनकी बेटी की जान चली गई. इन तीनों ने अपनी जान बचाने के लिए अपार्टमेंट से कूदने का प्रयास किया, जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं, यश यादव की पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं. इस घटना के बाद लोकल 18 की टीम मौके पर पहुंची जहां हादसे में जान गंवाने वाले यश यादव के बचपन के दोस्त, नवीन गर्ग से बातचीत की. जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
आग से बचने के नहीं थे कोई इंतजाम
नवीन गर्ग ने यह भी बताया कि यश यादव के परिवार के सदस्य, उनका भतीजा और उनकी पत्नी, अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर पर थे. अपार्टमेंट में आग से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं था, जिसकी वजह से परिवार की जान गई. वहां मौजूद लोग वीडियो और फोटो खींचने में लगे रहे, लेकिन किसी ने मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया.
वहीं जब लोकल 18 की टीम ने सिक्योरिटी गार्ड से इस बारे में बात की, तो उन्होंने बताया कि वह खुद यश यादव के परिवार की जान बचाने के लिए टॉप फ्लोर पर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वहां इतनी आग थी कि वह अंदर नहीं जा सके. उन्होंने कहा कि बाद में उनके स्थान पर दूसरा गार्ड तैनात था, लेकिन वह भी क्या कर सका, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.
