February 19, 2026
Info Tech

WWDC 2025: Mac हुआ macOS Tahoe 26 के साथ ज्यादा इंटेलीजेंट और प्रोडक्टिव, मिलेगा नया डिजाइन, फीचर्स

  • June 10, 2025
  • 0

Apple ने वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2025 में अगले मेन macOS अपडेट macOS Tahoe 26 के बारे में बताया। टेक दिग्गज ने macOS 26 के लिए कंपनी की

WWDC 2025: Mac हुआ macOS Tahoe 26 के साथ ज्यादा इंटेलीजेंट और प्रोडक्टिव, मिलेगा नया डिजाइन, फीचर्स
Apple ने वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2025 में अगले मेन macOS अपडेट macOS Tahoe 26 के बारे में बताया। टेक दिग्गज ने macOS 26 के लिए कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज, लिक्विड ग्लास को भी पेश किया। नया डिजाइन आइकनोग्राफी, साइडबार, टूलबार और यूजर इंटरफेस की अन्य चीजों को अपडेट करता है। इसके अलावा नया अपडेट फोन ऐप और लाइव एक्टिविटी समेत काफी नए फीचर्स भी शामिल कर रहा है। स्पॉटलाइट पर बड़ा फोकस किया गया है, जो अब नए एक्शन का सपोर्ट करता है। आइए macOS Tahoe 26 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Yashoraj IT Solutions

macOS Tahoe 26 इन डिवाइस में करेगा सपोर्ट
Apple के अनुसार, macOS 26 को Tahoe के नाम से भी जाना जाता है। यह इस साल के आखिर में Apple सिलिकॉन (2020 और नए), MacBook Pro 2019 और 2020, iMac (2020 और नए), Mac mini (2020 और नए), Mac Studio (2022 और नए) और Mac Pro (2019 और नए) के साथ MacBook Air और Pro के लिए फ्री ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए पेश किया जाएगा। इसके अलावा macOS Tahoe 26 डेवलपर बीटा अब कंपेटिबिल Mac डिवाइस के लिए उपलब्ध है।

macOS 26 लिक्विड ग्लास डिजाइन
Apple अपने सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में अपनी नई डिजाइन लैंग्वेज शामिल कर रहा है। लिक्विड ग्लास को एक ट्रांसलूसेंट नया मैटेरियल बताया जा रहा है जो रियल वर्ल्ड में ग्लास की तरह काम करता है। टूलबार और साइडबार अब इस नए डिजाइन में होंगे और डिस्प्ले पर जो कुछ भी नजर आएगा रिफ्लेक्ट करेंगे। मीनू बार अब पूरी तरह ट्रांसपेरेंट है और यूजर्स कई तरीकों से इसे कस्टमाइज कर पाएंगे। लिक्विड ग्लास UI को लाइट और डार्क दोनों मोड पर लागू किया जाएगा। फोल्डर का कलर अब बदल सकते हैं और यूजर्स ज्यादा पर्सनलाइजेशन के लिए कोई सिंबल या इमोजी शामिल सकते हैं।

macOS 26 के साथ नए फीचर्स
टेक दिग्गज दो नए अनुभवों के साथ macOS में लगातार मिलने वाले फीचर्स का भी विस्तार कर रहा है। फोन ऐप को macOS Tahoe में शामिल किया जाएगा और यूजर्स को अपने नजदीकी iPhone से सेलुलर कॉल रिले करने की सुविधा देगा। यूजर्स अपने Mac डिवाइस पर सीधे रिसेंट, फेवरेट और वॉयसमेल को चेक कर सकेंगे। इसके अलावा नए कॉल स्क्रीनिंग और होल्ड असिस्ट फीचर का इस्तेमाल भी कर पाएंगे।

कॉन्टिन्यूटी के जरिए macOS में लाइव एक्टिविटीज भी शामिल की जा रही हैं। जब कोई यूजर अपने पास आईफोन रखता है तो उसके आईफोन से लाइव एक्टिविटीज उसके Mac पर मीनू बार में नजर आएंगी। इसके अलावा यूजर लाइव एक्टिविटी पर क्लिक भी कर सकेंगे और आईफोन मिररिंग उन्हें डायरेक्ट अपने Mac डिवाइस पर काम करने की सुविधा देगी।

Spotlight हुआ अपग्रेड
स्पॉटलाइट कंपनी का इन बिल्ट सर्च फीचर है, जिसमें बड़ा अपग्रेड मिल रहा है। जहां पहले यूजर सर्च फीचर के जरिए कुछ फर्स्ट पार्टी ऐप एक्सेस कर सकते थे, वहीं macOS 26 के साथ सभी ऐप और अपने आईफोन ऐप iPhone मिररिंग के जरिए उपयोग कर पाएंगे। वहीं फाइल, फोल्डर, ईवेंट, ऐप और मैसेज आदि एक साथ लिस्ट होंगे, जिससे इन्हें खोजना आसान होगा। WWDC 2025 में एप्पल ने कहा कि इन चीजों को यूजर के लिए उपयोग के आधार पर इंटेलीजेंटली रैंक किया जाएगा। इस फीचर में नए फिल्टरिंग ऑप्शन भी मिल रहे हैं और यह थर्ड पार्टी क्लाउड ड्राइव पर स्टोर किए गए डॉक्यूमेंट को डिस्प्ले कर सकता है। इसके अलावा एक नया ब्राउज व्यू शामिल किया गया है जो कि यूजर्स को अपने डिवाइस के कंटेंट को स्क्रॉल करने की सुविधा देगा।

स्पॉटलाइट की कैपेसिटी और फंक्शनेलिटी में भी सुधार किया गया है। Apple के अनुसार, यूजर्स इंटरफेस के अंदर ही ईमेल भेजने,नोट बनाने या म्यूजिक या पॉडकास्ट प्ले करने जैसे टास्क कर सकते हैं। स्पॉटलाइट यूजर्स को उस ऐप में मीनू बार से शॉर्टकट चलाने और टास्क करने की भी सुविधा देगा जिसमें वे वर्तमान में काम कर रहे हैं। इसके अलावा macOS Tahoe के साथ यह क्विक की (बटन) के साथ आएगा, जो कैरेक्टर की छोटी स्ट्रिंग हैं जिससे यूजर्स अपनी पसंद के टास्क को तेजी से सर्च कर पाएंगे।

नए Apple Intelligence फीचर
कंपनी ने macOS में कई प्रकार के Apple इंटेलिजेंस फीचर प्रदान किए हैं। इसमें लाइव ट्रांसलेशन फीचर मैसेज ऐप, फेसटाइम और फोन ऐप के साथ इंटीग्रेटेड है, जिससे कंवर्सेशन का रीयल टाइम टेक्स्ट और ऑडियो ट्रांसलेशन मिलता है। शॉर्टकट में AI की सुविधा भी मिल रही हैं। यूजर्स अब ऑन डिवाइस और प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट बेस्ड AI मॉडल का इस्तेमाल करके ज्यादा टास्क को ऑटोमैटिक कर सकते हैं। यह ChatGPT को भी इंटीग्रेट कर रहा है, जिससे यूजर्स चैटबॉट से रिस्पॉन्स ले सकते हैं जो उनके शॉर्टकट में फीड करती हैं। MacOS पर शॉर्टकट अब समय या फाइल एक्शन के आधार पर ऑटोमैटिक तौर पर भी चल सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स रिमाइंडर के लिए रिलिवेंट एक्शन आइटम सर्च करने के लिए ईमेल, वेबसाइट और नोट्स जैसे कंटेंट को रिव्यू करने के लिए मैक पर Apple इंटेलिजेंस का लाभ उठा सकते हैं। AI के साथ रिमाइंडर को स्कैन करने में आसान बनाने के लिए ऑटोमैटिक तौर पर सेक्शन में बांटा जा सकता है।

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar