February 19, 2026
Trending

500 रुपये के नोट पर बड़ा अपडेट, आंध्र प्रदेश के सीएम ने कर दी बड़ी डिमांड

  • June 9, 2025
  • 0

Last Updated:June 09, 2025, 11:15 IST आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने 500 रुपये के नोट बंद करने की मांग की है. नायडू ने कहा है कि भ्रष्टाचार

500 रुपये के नोट पर बड़ा अपडेट, आंध्र प्रदेश के सीएम ने कर दी बड़ी डिमांड

Last Updated:

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने 500 रुपये के नोट बंद करने की मांग की है. नायडू ने कहा है कि भ्रष्टाचार मिटाने के लिए बडे मूल्‍यवर्ग के नोट बंद होने चाहिए.

500 रुपये के नोट पर बड़ा अपडेट, आंध्र प्रदेश के सीएम ने कर दी बड़ी डिमांड

Yashoraj IT Solutions

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि केवल 100 और 200 रुपये तक के नोट ही चलन में रहने चाहिए. (File Photo)

हाइलाइट्स

  • नायडू ने 500 रुपये के नोट बंद करने की मांग की.
  • केंद्र सरकार ने 500 रुपये के नोट बंद करने से इनकार किया.
  • नायडू ने छोटे नोटों से भ्रष्टाचार रोकने पर जोर दिया.

नई दिल्ली. देश में पिछले कुछ दिनों से 500 रुपये के नोट चर्चा में है. कुछ लोगों का मानना है कि सरकार इसे बंद कर सकती है. हालांकि केंद्र सरकार इसका खंडन कर चुकी है और साफ कर चुकी है कि फिलहाल 500 रुपये के नोट बंद करने का उसका कोई इरादा नहीं है. अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र की एनडीए सरकार के प्रमुख सहयोगी एन. चंद्रबाबू नायडू ने बड़े मूल्यवर्ग के नोटों को चलन से बाहर करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि 500 रुपये के नोट भी बंद कर दिए जाने चाहिए. नायडू का कहना है कि देश से भ्रष्‍टाचार को जड़ से मिटाने के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है.

इंडिया टुडे टीवी को दिए एक इंटरव्यू में नायडू ने कहा, “सभी बड़े मूल्य के नोट बंद कर देने चाहिए. केवल 100 और 200 रुपये तक के नोट ही चलन में रहने चाहिए.” उनका कहना है कि केवल छोटे नोटों के इस्तेमाल से ही भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है. गौरतलब है कि नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर दिया था. नोटबंदी का उद्देश्य काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को तेज करना था.

कल्याणकारी योजनाएं नहीं हैं फ्री की रेवड़ी

देश में बढ़ते ‘रेवड़ी कल्‍चर’ पर नायडू ने कहा कि ‘फ्रीबी’ शब्द सही नहीं है. उन्होंने कहा, “पहले ज्यादा कल्याण नहीं था. पूर्व मुख्‍यमंत्री एनटी रामाराव ने कई लाभकारी योजनाएं शुरू की.  तभी से इस दिशा में काम शुरू हुआ. आज जब संपत्ति का निर्माण हो रहा है  तो अमीर-गरीब के बीच की खाई भी बढ़ रही है.” नायडू ने कहा कि कल्याणकारी योजनाएं सार्थक होनी चाहिए और उनका क्रियान्वयन प्रभावी होना चाहिए ताकि उनका लाभ सही लोगों तक पहुंचे.

अमरावती की दुनिया के अग्रणी शहरों में होगी गिनती

अमरावती ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए नायडू ने कहा, “दूरदर्शी नेता हमेशा अलग सोचते हैं. जब मैंने हैदराबाद प्रोजेक्ट शुरू किया था, तब भी आलोचना हुई थी. लेकिन आज हैदराबाद देश के अग्रणी शहरों में शामिल है.” उन्होंने दावा किया कि “हैदराबाद और अमरावती निकट भविष्य में देश ही नहीं, दुनिया के प्रमुख शहरों में गिने जाएंगे.” केंद्र सरकार ने हाल ही में इस परियोजना के लिए 4,200 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जो विश्व बैंक से मिले 205 मिलियन डॉलर के सहयोग के तहत दिए गए हैं.

जाति बनाम कौशल जनगणना

जाति जनगणना और कौशल जनगणना के सवाल पर नायडू ने दोनों का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “हमें एक साथ जाति जनगणना, कौशल जनगणना और आर्थिक जनगणना करनी चाहिए. आज डेटा बहुत शक्तिशाली है और इसके जरिए सार्वजनिक नीतियों को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकता है.” बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में देशभर में जाति जनगणना को हरी झंडी दी है.

homebusiness

500 रुपये के नोट पर बड़ा अपडेट, आंध्र प्रदेश के सीएम ने कर दी बड़ी डिमांड

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar