February 19, 2026
Trending

धर्मशाला घूमने आने वालों इन बातों का रखें ध्यान, वरना मूड ही नहीं बिगड़ेगा…

  • June 8, 2025
  • 0

Last Updated:June 08, 2025, 22:56 IST Dharmshala latest news : अगर आप धर्मशाला आने की सोच रहे हैं या आपका वीकेंड पर यहां पर आने का प्लान है

धर्मशाला घूमने आने वालों इन बातों का रखें ध्यान, वरना मूड ही नहीं बिगड़ेगा…

Last Updated:

Dharmshala latest news : अगर आप धर्मशाला आने की सोच रहे हैं या आपका वीकेंड पर यहां पर आने का प्लान है तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें. इससे आप अपनी ट्रिप का पूरा आनंद ले पाएंगे.

X

Yashoraj IT Solutions
धर्मशाला 

धर्मशाला 

हाइलाइट्स

  • धर्मशाला में ठंड का मौसम शुरू हो गया है, गर्म कपड़े साथ लाएं.
  • धौलाधार पहाड़ियों पर बर्फ, 5 जून तक मौसम खराब.
  • धर्मशाला का तापमान दिन में 21 डिग्री, सुबह-शाम और गिरावट.

Himachal travel tips/धर्मशाला. अगर आप हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला आने की सोच रहे हैं या आपका वीकेंड पर यहां पर आने का प्लान है और यहां अपने दोस्तों के साथ कुछ यादगार लम्हे बिताना चाहते हैं तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें. अनुभवी घुमक्कड़ जब कहीं जाते हैं तो उससे पहले उस क्षेत्र के मौसम के बारे में जान लेना जरूरी समझते हैं. अगर आपका धर्मशाला आने का प्लान है तो कुछ ऐसी बातें हैं जिनको जानना जरूरी है. यूं तो ये जून महीना चल रहा है. पूरे देश में गर्मी अपने चरम पर है. लेकिन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ठंड का मौसम बन चुका है. लोगों ने गर्म कपड़े फिर से पहनना शुरू कर दिया है. मौसम में यह बदलाव कहीं उनका स्वास्थ्य न खराब कर दे, इसके चलते लोग यहां अब इस मौसम में खास एहतियात बरत रहे हैं.

कितना है तापमान 
पर्यटक नगरी धर्मशाला के तापमान की बात की जाए तो यहां टेंपरेचर दिन के समय 21 डिग्री तक रह रहा है. शाम और सुबह के समय में इसमें भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. धर्मशाला आने वालों के लिए विशेष हिदायत है कि अगर यहां आ रहे हैं तो कुछ गर्म कपड़े अपने साथ जरूर लेकर चलें, ताकि यहां पर आने पर एकदम से मौसम बदलने के चलते आपकी तबीयत न बिगड़े और आप अपनी ट्रिप का पूरा आनंद ले सकें.

पहाड़ियों पर बिखरी चांदी

धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फ की चांदी बिखर गई है. मौसम विभाग की माने तो 5 जून तक मौसम खराब रहेगा है. इसके बाद मौसम में सुधार होने की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से कांगड़ा, शिमला और भुंतर जोत के क्षेत्रों में बिजली कड़कने जैसी घटनाओं का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

homehimachal-pradesh

धर्मशाला घूमने आने वालों इन बातों का रखें ध्यान, वरना मूड ही नहीं बिगड़ेगा…

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar