February 19, 2026
Trending

रिंकू सिंह की सगाई में नहीं आए शाहरुख खान… फैंस ने पूछा- शादी में आएंगे?

  • June 8, 2025
  • 0

Rinku Singh Priya Saroj Marriage News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है. यह कहानी न

रिंकू सिंह की सगाई में नहीं आए शाहरुख खान… फैंस ने पूछा- शादी में आएंगे?

Rinku Singh Priya Saroj Marriage News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है. यह कहानी न केवल क्रिकेट और राजनीति के संगम की है, बल्कि दो अलग-अलग दुनिया से आए दो दिलों के मिलन की भी है. रिंकू, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाया, और प्रिया, जो 25 वर्ष की उम्र में मछलीशहर से सांसद बनकर देश की सबसे युवा नेताओं में शुमार हुईं, अब जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. उनकी सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के एक नामी होटल में हुई, लेकिन इस समारोह में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक शाहरुख खान की अनुपस्थिति ने KKR फैंस को निराश किया. अब फैंस सोशल मीडिया पर यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या शाहरुख उनकी शादी में शामिल होंगे?

Yashoraj IT Solutions
रिंकू और प्रिया की मुलाकात लगभग दो साल पहले एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके पिता भी क्रिकेटर हैं. यह मुलाकात दिल्ली में एक क्रिकेटर की शादी में हुई, जहां दोनों की बातचीत शुरू हुई. प्रिया, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएट और नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से LLB डिग्री धारक हैं, उस समय सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही थीं. दूसरी ओर, रिंकू, जो केवल 8वीं तक पढ़े हैं, ने अपने क्रिकेट करियर से लाखों दिल जीते. उनकी सादगी और मेहनत ने उन्हें अलीगढ़ के एक साधारण परिवार से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान तक पहुंचाया.

शाहरुख खान की अनुपस्थिति

2023 के IPL में रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर KKR को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी. इस प्रदर्शन के बाद शाहरुख खान ने रिंकू की तारीफ में कहा था, “वो बच्चा नहीं, बाप है!” और वादा किया था कि वह रिंकू की शादी में नाचेंगे. यह वादा अब सोशल मीडिया पर KKR फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. @SoniSoniSoni8 जैसे फैंस ने लिखा, “शाहरुख ने वादा किया था, अब देखते हैं शादी में ठुमके लगते हैं या नहीं!” हालांकि, सगाई में शाहरुख की गैरमौजूदगी ने फैंस को थोड़ा मायूस किया.

रिंकू और प्रिया की शादी में शाहरुख खान आएंगे?

रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ग्रैंड होटल ताज में होगी. यह शादी क्रिकेट, राजनीति और बॉलीवुड का एक अनोखा संगम होने की उम्मीद है. प्रिया के पिता, तूफानी सरोज, जो तीन बार सांसद और वर्तमान में केराकत से विधायक हैं, ने इस रिश्ते की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों ने अलीगढ़ में रिंकू के नए घर में मुलाकात कर शगुन और तोहफों का आदान-प्रदान किया. रिंकू ने हाल ही में अलीगढ़ की ओजोन सिटी में 3.5 करोड़ रुपये का एक आलीशान बंगला खरीदा, जिसमें प्रिया ने भी अपनी पसंद के कुछ बदलाव करवाए.

8 नवंबर 2025 को वाराणसी में शादी

इस हाई-प्रोफाइल शादी में विराट कोहली, गौतम गंभीर, और राहुल द्रविड़ जैसे क्रिकेट दिग्गजों के साथ-साथ कई राजनेता और बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. प्रिया, जो शाहरुख खान की बड़ी फैन हैं, ने एक इंटरव्यू में उनकी पुरानी फिल्मों के प्रति अपने प्यार का जिक्र किया था. KKR ने रिंकू को IPL 2025 के लिए 13 करोड़ में रिटेन किया है, और उनकी कमाई BCCI के कॉन्ट्रैरियल 60-80 लाख रुपये सालाना है. दूसरी ओर, प्रिया की संपत्ति उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार करीब 11 लाख रुपये है.

रिंकू और प्रिया की कहानी मेहनत, प्यार, और सपनों की जीत की कहानी है. अब सवाल यह है कि क्या शाहरुख खान अपने वादे को पूरा करेंगे और रिंकू की शादी में ठुमके लगाएंगे? KKR फैंस और सोशल मीडिया इस सवाल का जवाब 18 नवंबर को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar