गर्मियों में शिमला-मनाली की वादियों का उठाएं लुत्फ, ट्रिप का इतना है किराया
- June 7, 2025
- 0
Last Updated:June 07, 2025, 16:50 IST IRCTC Tour Package: गर्मियों में पहाड़ों की ठंडी हवा और हसीन वादियों का मजा लेना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक
Last Updated:June 07, 2025, 16:50 IST IRCTC Tour Package: गर्मियों में पहाड़ों की ठंडी हवा और हसीन वादियों का मजा लेना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक
Last Updated:
शिमला को देश की खूबसूरत डेस्टिनेशन्स में गिना जाता है.
हाइलाइट्स
IRCTC Tour Package: गर्मियों के सीजन में पहाड़ों की ठंडी हवाएं और खूबसूरत वादियां हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. अगर आप भी इस गर्मी में शिमला और मनाली की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. यह 7 रात और 8 दिन का टूर पैकेज आपको हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती का पूरा आनंद दिलाएगा और वह भी बेहद किफायती दाम पर.
इस पैकेज में आपको हिमाचल प्रदेश के मशहूर टूरिस्ट प्लेस कुल्लू, मनाली, कुफरी और शिमला की सैर करवाई जाएगी. यह यात्रा हर रविवार (8 जून/15 जून/22 जून/29 जून/6 जुलाई/13 जुलाई) को शुरू होगी. पैकेज की शुरुआत कलोल जंक्शन (गांधीनगर) से होगी. इस पैकेज में पर्यटकों को होटल में रुकने, ट्रेन टिकट, खाने-पीने आदि कई तरह की सुविधाएं मिलेगी. ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा दी जाएगी.
On IRCTC’s 7N/8D Shimla-Manali tour package, peace and relaxation await you. Book now and bask in the allure of magnificent destinations. https://t.co/0R5Epdl9HA
(packageCode=WAR018)#IRCTCTourism #TravelWithIRCTC #VisitHimachal #TravelHimachal @hp_tourism pic.twitter.com/qlUodnRiTH
— IRCTC (@IRCTCofficial) May 30, 2025
