March 13, 2026
Trending

रिहायशी इलाके में घात लगाए बैठा था मौत का सौदागर, छुड़ा दिया लोगों का पसीना

  • June 6, 2025
  • 0

Last Updated:June 06, 2025, 21:23 IST Russell viper snake rescue: रसेल वाइपर को भारत के सबसे अधिक जहरीले सांपों में से एक माना जाता है. आमतौर पर जंगली

रिहायशी इलाके में घात लगाए बैठा था मौत का सौदागर, छुड़ा दिया लोगों का पसीना

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

Russell viper snake rescue: रसेल वाइपर को भारत के सबसे अधिक जहरीले सांपों में से एक माना जाता है. आमतौर पर जंगली क्षेत्र में यह सांप पाया जाता है. जमुई शहर के नया टोला बिहारी मोहल्ला से…

X

जमुई

जमुई शहर से रसेल वाइपर को किया गया रेस्क्यू

जमुई. बिहार के जमुई शहर में भीड़भाड़ के बीच लोग अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे. लोगों को यह अंदाजा भी नहीं था कि जिस जगह वो आराम से अपना काम कर रहे हैं उसी रिहायशी इलाके में मौत का एक सौदागर घात लगाए अपने शिकार का इंतजार कर रहा है. इस बीच सड़क से गुजर रहे किसी व्यक्ति की नजर जब उस पर पड़ी तो उसके रेस्क्यू का ऑपरेशन शुरू हुआ. उसके रेस्क्यू में कड़ी मशक्कत से लोगों ने पसीना छोड़ दिया. शहर के जिला मुख्यालय में शुक्रवार को रसेल वाइपर को रेस्क्यू किया गया. जमुई शहर के बिहारी नया टोला मोहल्ले में घनी आबादी के बीच बेहद जहरीले रसेल वाइपर सांप देखने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके से उसे सांप का रेस्क्यू किया तथा उसे पकड़ कर अपने साथ ले गई.

रिहायशी वाले इलाके में मिलने से लोगों में दहशत 
गौरतलब है कि रसेल वाइपर को भारत के सबसे अधिक जहरीले सांपों में से एक माना जाता है. आमतौर पर जंगली क्षेत्र में यह सांप पाया जाता है. पर जब यह घनी आबादी और रिहायशी इलाके में लोगों के बीच पहुंच गया, तो लोगों में डर का माहौल देखने को मिला, लोग इधर-उधर भागने लगे. हालांकि लोगों की भागा-दौड़ी के बीच मौका पाकर सांप भी अपने बिल में चला गया. इसके बाद किसी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने सांप का रेस्क्यू शुरू किया. रसेल वाइपर का रेस्क्यू करने में वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. लेकिन आखिरकार उसे पकड़ लिया गया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया.

10 साल पुराना था यह सांप, पांच फीट थी लंबाई
जमुई शहर के नया टोला बिहारी मोहल्ला से रेस्क्यू किया गया यह सांप करीब 5 फीट लंबा था. वन विभाग के कर्मी हरिबोल कुमार ने बताया कि रसेल वाइपर लगभग 10 साल पुराना और अत्यंत विषैला सांप है. उन्होंने बताया कि जिस दौरान वन विभाग की टीम सांप का रेस्क्यू करने पहुंची थी. वह डर के कारण एक बिल में घुस गया था. वन विभाग की टीम ने पाइप से बिल में पानी डालकर सांप को पहले बाहर निकाला फिर सावधानी पूर्वक पड़कर उसे सुरक्षित प्लास्टिक के बोरे में डाला और ले जाकर जंगल में छोड़ दिया. पर्यावरण विद सह भूगोल विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रो. अजय कुमार ने कहा कि रसेल वाइपर भारत के सबसे विषैले सांपों में से एक माना जाता है. शाही क्षेत्र में इस सांप का मिलना बहुत ही खतरनाक है.

homebihar

रिहायशी इलाके में घात लगाए बैठा था मौत का सौदागर, छुड़ा दिया लोगों का पसीना

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar