February 20, 2026
Trending

पाक का प्रोपेगेंडा फिर हुआ फेल, PM को आया G7 समिट का न्योता,कनाडा जाएंगे मोदी

  • June 6, 2025
  • 0

Last Updated:June 06, 2025, 19:00 IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी को बधाई दी और जी7 शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा

पाक का प्रोपेगेंडा फिर हुआ फेल, PM को आया G7 समिट का न्योता,कनाडा जाएंगे मोदी

Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी को बधाई दी और जी7 शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की. पीएम मोदी को जी-7 समिट का निमंत्रण मिला है.

पाक का प्रोपेगेंडा फिर हुआ फेल, PM को आया G7 समिट का न्योता,कनाडा जाएंगे मोदी

Yashoraj IT Solutions

कनाडा ने पीएम नरेंद्र मोदी को जी-7 समिट में हिस्सा लेने का निमंत्रण भेजा है. (Image:PTI)

हाइलाइट्स

  • प्रधानमंत्री मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.
  • मोदी ने कनाडा के पीएम कार्नी को बधाई दी.
  • भारत-कनाडा संबंधों में सुधार के संकेत मिले.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी से फोन पर बातचीत की और उन्हें हाल ही में हुए चुनाव में जीत की बधाई दी. इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना माहौल में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और जी7 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियों पर भी बात हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने जी-7 सम्मेलन के लिए उन्हें निमंत्रण देने पर प्रधानमंत्री कार्नी का आभार जताया. यह सम्मेलन इस महीने के अंत में कनाडा के कनानसकीस में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें कई वैश्विक नेता हिस्सा लेंगे.

जन-जन के रिश्तों से जुड़े हैं भारत-कनाडा

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत और कनाडा दोनों ही जीवंत लोकतंत्र हैं और उनके बीच संबंध केवल सरकारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जन-जन तक गहराई से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देश आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं और यह सहयोग अब एक नए जोश और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा. इस बातचीत से यह संकेत मिला है कि भारत-कनाडा संबंधों में अब एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. बीते कुछ वर्षों में रिश्तों में थोड़ी खटास देखी गई थी, लेकिन अब नई सरकार के साथ भारत खुलकर सहयोग के लिए तैयार है.

जी7 सम्मेलन में बढ़ेगी निकटता

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि वह कनानसकीस में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री कार्नी से मुलाकात के लिए उत्साहित हैं. इस मुलाकात को वैश्विक राजनीति और भारत-कनाडा संबंधों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है.

यह फोन कॉल और जी7 सम्मेलन में संभावित मुलाकात दोनों ही यह संकेत देते हैं कि दोनों देश अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में गंभीर हैं. भारत और कनाडा न केवल व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा सकते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी साथ मिलकर काम कर सकते हैं.

homenation

पाक का प्रोपेगेंडा फिर हुआ फेल, PM को आया G7 समिट का न्योता,कनाडा जाएंगे मोदी

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar