March 12, 2026
Trending

प्लेन की सीट में होता है 'सीक्रेट बटन', दबाने से आसान हो जाता है सफर!

  • June 6, 2025
  • 0

Last Updated:June 06, 2025, 16:34 IST फ्लाई अर्ना के केबिन क्रू मेंबर ने आइल सीट के आर्मरेस्ट में छिपे “सीक्रेट बटन” का खुलासा किया है, जिससे आर्मरेस्ट ऊपर

प्लेन की सीट में होता है 'सीक्रेट बटन', दबाने से आसान हो जाता है सफर!

Last Updated:

फ्लाई अर्ना के केबिन क्रू मेंबर ने आइल सीट के आर्मरेस्ट में छिपे “सीक्रेट बटन” का खुलासा किया है, जिससे आर्मरेस्ट ऊपर उठ जाता है और यात्रियों को आसानी से उठने-बैठने में मदद मिलती है.

प्लेन की सीट में होता है 'सीक्रेट बटन', दबाने से आसान हो जाता है सफर!

Yashoraj IT Solutions

विमान की एक सीट में सीक्रेट बटन होता है, क्या आप जानते हैं? (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

प्लेन में सफर करना किसे नहीं पसंद होता. पर प्लेन से जुड़ी कई ऐसी बातें होती हैं, जिसके बारे में हर कोई नहीं जानता. बहुत से लोग प्लेन में पहली बार सफर करते हैं. उन्हें इन बातों के बारे में तो जरूर जान लेना चाहिए क्योंकि इन्हें जानने से उनकी यात्रा सुखद हो सकती है. ऐसी ही एक चीज में प्लेन की सीट में “सीक्रेट बटन”. हवाई यात्रा के दौरान सीट की आरामदायक सुविधाएं यात्रियों के सफर को सुखद बनाती हैं. हाल ही में एक केबिन क्रू मेंबर ने हवाई जहाज के आर्मरेस्ट में छिपे एक खास “सीक्रेट बटन” का खुलासा किया है, जो खासतौर पर आइल सीट (गलियारे वाली सीट) पर बैठे यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित हो सकता है.

क्या है यह “सीक्रेट बटन”?
यह छोटा लेकिन काम का बटन आमतौर पर आइल सीट के आर्मरेस्ट के नीचे या किनारे स्थित होता है. फ्लाई अर्ना (Fly Arna) — जो कि आर्मीनिया की राष्ट्रीय एयरलाइन और एक लोकप्रिय लो-कॉस्ट कैरियर है- ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके केबिन क्रू के एक सदस्य ने इस बटन और कुछ अन्य उपयोगी फीचर्स को दिखाया है. इस वीडियो को अब तक 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और कई लोग इस “सीक्रेट बटन” को जानकर काफी उत्साहित हैं.

प्लेन का ये बटन आइल सीट के आर्मरेस्ट के नीचे या साइड में होता है. (फोटो: Reddit)

आर्मरेस्ट बटन से क्या होता है फायदा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब आप आइल सीट पर होते हैं, तो कभी-कभी सामने या अपने साथ बैठे सीट वालों के कारण उठना या चलना मुश्किल हो जाता है लेकिन इस बटन को दबाने से आर्मरेस्ट ऊपर उठ जाता है, जिससे सीट के किनारे का रास्ता खुल जाता है और आप या आपके साथ बैठे लोग आसानी से अपनी सीट से बाहर निकल सकते हैं. यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी है जो बार-बार अपने सीट से उठकर हवाई जहाज में चलना चाहते हैं, या फिर जब आप किसी अन्य यात्री को गुजरने देना चाहते हैं.

आर्मरेस्ट बटन- यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण फीचर
इन सभी फीचर्स में सबसे ज्यादा यात्रियों के लिए उपयोगी और ध्यान आकर्षित करने वाला “सीक्रेट बटन” ही लगता है. इसे जानकर बहुत से लोग अपनी सीट चुनने के बारे में दोबारा सोच सकते हैं, खासतौर पर वे जो आइल सीट पर बैठते हैं. फ्लाइट की ही बात हो रही है तो क्या आप ये भी जानना चाहते हैं कि विमान में सबसे आरामदायक सीट कौन सी होती है? केबिन क्रू के एक अन्य सदस्य ने रेडिट पर अपनी पसंदीदा सीट की फोटो भी शेयर की है, जो यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर के पूरी खबर पढ़ सकते हैं.

authorimg

Ashutosh Asthana

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल…और पढ़ें

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल… और पढ़ें

homeajab-gajab

प्लेन की सीट में होता है ‘सीक्रेट बटन’, दबाने से आसान हो जाता है सफर!

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar