पीएम मोदी की शाबाशी से बढ़ा विधायक का हौसला, किया डेढ़ लाख पौधे लगाने का ऐलान
- June 6, 2025
- 0
Last Updated:June 06, 2025, 09:16 IST पीएम मोदी की शाबाशी से पूरे हजारीबाग को पौधों का बड़ा तोहफा मिलने वाला है. दरअसल विधायक प्रदीप दास ने अबकी बार
Last Updated:June 06, 2025, 09:16 IST पीएम मोदी की शाबाशी से पूरे हजारीबाग को पौधों का बड़ा तोहफा मिलने वाला है. दरअसल विधायक प्रदीप दास ने अबकी बार
Last Updated:
हाइलाइट्स
हजारीबाग: हजारीबाग के स्थानीय विधायक प्रदीप प्रसाद अपने हरियाली महोत्सव के लिए जाने जाते हैं. वर्ष 2024 में उन्होंने एक लाख पौधों का वितरण कर ‘हजार बागों के शहर’ हजारीबाग में बड़े स्तर पर पौधा लगवाया था. उनकी इस पहल की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी पहुंची और प्रधानमंत्री ने इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें शाबाशी दी थी. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी पिछले वर्ष ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम भी चलाया था.
घर में लगाएं अधिक से अधिक पौधे, करें देखभाल
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिली शाबाशी ने उन्हें और अधिक प्रोत्साहित किया है. वे इस बार पहले से भी ज्यादा उत्साह और ऊर्जा के साथ पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. प्रदीप प्रसाद ने आगे कहा कि ‘ये पौधे हजारीबाग के अलग-अलग इलाकों में वितरित किए जाएंगे. कोशिश यही रहेगी कि हर व्यक्ति को पौधा उपलब्ध कराया जाए ताकि लोग अपने घरों में ही पौधा लगाकर उसकी देखभाल कर सकें. खुले इलाकों में पौधे लगाने पर उनकी सुरक्षा को लेकर चुनौतियां आती हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लोगों को घरों में लगाने के लिए दिए जाएंगे. इसके अलावा, कुछ पौधे जंगल और शहर में भी लगाए जाएंगे.’
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदीप प्रसाद ने डेढ़ लाख पौधे लगाने का संदेश देकर यह अपील भी की कि लोग अपने आसपास के क्षेत्र को हराभरा रखने का प्रयास करें क्योंकि पेड़ हैं तो ही जीवन संभव है.
