March 13, 2026
Info Tech

Samsung ने 200MP कैमरा, 12GB RAM वाले फोन पर शुरू किया ऑफर, मिल रही 12 हजार की छूट

  • June 4, 2025
  • 0

Samsung ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ऑफर की पेशकश की है जो कि लिमिटेड पीरियड के लिए जारी रहेगा। अगर आप

Samsung ने 200MP कैमरा, 12GB RAM वाले फोन पर शुरू किया ऑफर, मिल रही 12 हजार की छूट
Samsung ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ऑफर की पेशकश की है जो कि लिमिटेड पीरियड के लिए जारी रहेगा। अगर आप Galaxy S25 Ultra 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको Galaxy S25 Ultra 5G पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Yashoraj IT Solutions

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Price & Offers

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 1,17,999 रुपये में मिल रहा है, जिसकी असली कीमत 1,29,999 रुपये है। इसमें 12,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक शामिल है। इसके अलावा ग्राहक 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का लाभ भी उठा सकते हैं, जिसमें शुरुआती मंथली पेमेंट 3,278 रुपये है। ग्राहकों को HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व, IDFC फर्स्ट बैंक, TVS क्रेडिट, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज और सैमसंग फाइनेंस से फाइनेंसिंग ऑप्शन मिल रहा है। वहीं 12GB RAM / 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,29,999 रुपये और 12GB RAM / 1TB स्टोरेज वेरिएंट 1,53,999 रुपये में लिस्ट है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400×3120 पिक्‍सल और 120hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 12GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 3.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा सेटअप के लिए Galaxy S25 Ultra के रियर में 2x इन सेंसर जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, यूडब्ल्यूबी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar