News18 India Diamond States Summit: NEWS18 इंडिया के मंच से ‘डायमंड स्टेट्स समिट सीजन 2’ (Diamond States Summit) का भव्य आयोजन हुआ. यह देश की राजधानी दिल्ली के विकास, बदलाव और संकल्प पर सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार में अलग-अलग मंत्रियों से बात की गई. इसी कड़ी में इस आयोजन में केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने तमाम मु्द्दों पर खुलकर बात की.
टोल पर मनमाने पैसे वसूलने को लेकर उन्होंने कहा, हम एक नया हाईवे बना रहे हैं दिल्ली से मुंबई. दिल्ली से अब लगभग 1250 KM पड़ेगा मुंबई. अभी आप पुराने हाईवे से मुंबई जाएंगे तो आपको लगभग 34 से 35 घंटे लगेंगे नया हाईवे आपको 12 से 13 घंटे में वहां पहुंचाएगा. यानी लोगों का टाइम और पैसा दोनों बचेगा. इसका टोल रिजनेबल होगा. टोल इसलिए है ताकि इस हाईवे का मेंटनेंस किया जा सके. मैं ये नहीं कता हूं कि टोल खत्म होगा. लेकिन हम जल्द ही सैटेलाइट टोल शुरू करने जा रहे हैं.
पढ़ें- ‘गंगा की तरह यमुना से भी आचमन…’ सीएम रेखा गुप्ता ने बताया विजन, अरविंद केजरीवाल को घेरा
टोल के झगड़े पर क्या बोले हर्ष मल्होत्रा?
उन्होंने आगे कहा कि इस सैटेलाइट टोल में आप जितना हाईवे पर ट्रैवल करेंगे आपको उतना ही पे करना है. अभी क्या है अगर आप A प्वाइंट से B प्वाइंट पर जा रहे हैं तो उसका टोल निर्धारित है. वो आपको देना होगा. सैटेलाइट टोल से यह समस्या भी समाप्त होगी. टोल पर झगड़ा इस बात है कि मैं बड़ा आदमी हूं लेकिन मैं टोल नहीं देने वाला डेजिग्नेटेड आदमी नहीं हूं तो मैं मुझे टोल फ्री चाहिए. टोल 100 प्रतिशत ऑटोमेटिक है.
केंद्रीय राज्य मंत्री ने आगे कहा, ट्रांसपोर्ट केंद्र और राज्य दोनों का मामला है. केंद्र स्तर पर हमने टोल को फास्टैग के माध्यम से ऑटोमेटिक कर दिया है. अगर किसी राज्य में कहीं कैश में टोल लिया जा रहा है तो वह म्युनिसिपालिटी का टोल है. ऐसा नहीं होना चाहिए ये उस राज्य की जिम्मेदारी है कि इसका क्या करना चाहिए चाहे वो कोई भी राज्य हो. हालांकि बहुत चीज खत्म हो गई है.