February 20, 2026
Trending

कहानी सड़क से स्टार्टअप की! एक योजना जिसने भीख मांगने वालों को बना दिया बिजनेस

  • June 3, 2025
  • 0

Last Updated:June 03, 2025, 13:17 IST स्माइल योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जो भिक्षावृत्ति और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण,

कहानी सड़क से स्टार्टअप की! एक योजना जिसने भीख मांगने वालों को बना दिया बिजनेस

Last Updated:

स्माइल योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जो भिक्षावृत्ति और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, चिकित्सा और पुनर्वास के माध्यम से आत्मनिर्भर और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रद…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
12

12 फरवरी 2022 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था

हाइलाइट्स

  • स्माइल योजना से भिक्षावृत्ति करने वाले आत्मनिर्भर बने.
  • योजना का उद्देश्य ट्रांसजेंडर और भिक्षावृत्ति करने वालों का पुनर्वास.
  • मथुरा-वृंदावन में भिक्षावृत्ति करने वालों को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा.

 मथुरा- राज्य और केंद्र सरकारें मिलकर जमीन पर कई योजनाएं चला रही हैं, जिनसे लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है. इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री की ‘स्माइल योजना’, जो विशेष रूप से भिक्षावृत्ति करने वाले और असहाय लोगों के जीवन में आशा की किरण बनकर उभरी है. यह योजना न केवल लोगों को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौटा रही है.

12 फरवरी 2022 को हुई थी योजना की शुरुआत
‘स्माइल’ योजना की शुरुआत 12 फरवरी 2022 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा की गई थी. यह योजना उन लोगों को एक नई दिशा दे रही है, जो कभी भिक्षा पर निर्भर थे और अब अपने व्यवसाय की ओर बढ़ रहे हैं.

मथुरा-वृंदावन सहित तीर्थ स्थलों पर हो रहा है कार्य
समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत मथुरा-वृंदावन सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. चिह्नित करने के बाद इन लोगों को कौशल प्रशिक्षण, आवास, और आजीविका के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर हो सकें.

ट्रांसजेंडर और भिक्षावृत्ति करने वाले व्यक्तियों का पुनर्वास
‘स्माइल’ योजना के दो प्रमुख लक्ष्य हैं-

  • ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए पुनर्वास कार्यक्रम – छात्रवृत्ति, कौशल विकास, चिकित्सा, और कानूनी सहायता.
  • भीख मांगने वाले व्यक्तियों के लिए पुनर्वास कार्यक्रम – परामर्श, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और आर्थिक मदद.

गरिमापूर्ण जीवन की ओर कदम
इस योजना का मूल उद्देश्य, ट्रांसजेंडर और भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को स्वाभिमान और गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर देना. यह योजना उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने, रोजगार देने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है.

NGO और प्रशासन की मदद से हो रहा कार्य
समाज कल्याण विभाग इस योजना को NGO और प्रशासनिक तंत्र की मदद से लागू कर रहा है. चिन्हित लोगों को रहने की जगह, प्रशिक्षण, और रोज़गार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं. योजना का उद्देश्य सिर्फ मदद करना नहीं, बल्कि एक स्थायी समाधान देना है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

कहानी सड़क से स्टार्टअप की! एक योजना जिसने भीख मांगने वालों को बना दिया बिजनेस

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar