Google Pixel 10 होगा 20 अगस्त को पेश! प्रोटोटाइप से हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
- June 3, 2025
- 0
Google Pixel 10 सीरीज कथित तौर पर इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकती है, जिसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। हालांकि, टेक दिग्गज आमतौर पर अक्टूबर
Google Pixel 10 सीरीज कथित तौर पर इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकती है, जिसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। हालांकि, टेक दिग्गज आमतौर पर अक्टूबर
एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट के अनुसार, Google इस साल 20 अगस्त को अपना एनुअल मेड बाय गूगल इवेंट आयोजित करेगा, जहां कथित तौर पर Pixel 10 सीरीज को पेश किया जाएगा। उसी दिन फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं Pixel 10 खरीदारों को 28 अगस्त से प्री-ऑर्डर किए गए स्मार्टफोन की डिलीवरी मिलेगी, इसके साथ ही इन-स्टोर उपलब्धता भी शुरू होगी। इसका मतलब यह है कि टेक दिग्गज इस साल Pixel 9 के मुकाबले में एक हफ्ते बाद Pixel 10 सीरीज लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। Google के मौजूदा फ्लैगशिप फोन 13 अगस्त, 2024 को पेश हुए थे।
Google Pixel 10 Pro का एक प्रोटोटाइप टेलीग्राम पर नजर आया है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। फोन Tensor G5 चिपसेट से लैस लग रहा है, जिसको लेकर कहा गया है कि इसमें 5nm आर्किटेक्चर है, जो कुछ हद तक गलत है क्योंकि इसे बड़े स्तर पर TSMC के 3nm नोड का उपयोग करके तैयार माना जाता है। कथित फोन को कोडनेम blazer और मॉडल नंबर DVT1.0 के साथ लिस्ट किया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे डिजाइन वेरिफिकेशन टेस्ट का पता चला है जो किसी प्रोडक्ट के शुरुआती स्टेज के दौरान की एक प्रक्रिया है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि इसका डिजाइन सही तरीके से काम करता है।
Pixel 10 Pro में दिए जाने वाले Tensor G5 में कथित तौर पर एक Cortex-X4 कोर, दो Cortex-A725 कोर, तीन Cortex-A725 कोर और दो Cortex-A520 कोर शामिल हैं। प्रोसेसर के साथ 16GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। हालांकि, अधिक स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किए जा सकते हैं। लीक से यह भी पता चला है कि कथित फोन 2,410 x 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले से लैस हो सकता है। Pixel 10 सीरीज का लॉन्च समय करीब आने पर ज्यादा जानकारी सामने आने की संभावना है।
