February 20, 2026
Trending

लहसुन-मिर्च नहीं, सहजन की फलियों से बनेगा टेस्टी अचार, जानें फटाफट रेसिपी

  • June 2, 2025
  • 0

Last Updated:June 02, 2025, 17:45 IST अचार तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी विटामिन से भरपूर सहजन का अचार चखा है? इसे खास तरीके

लहसुन-मिर्च नहीं, सहजन की फलियों से बनेगा टेस्टी अचार, जानें फटाफट रेसिपी

Last Updated:

अचार तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी विटामिन से भरपूर सहजन का अचार चखा है? इसे खास तरीके से फस्ट स्टेज के सहजन, लहसुन, मसाले, प्याज और अमचूर पाउडर के साथ बनाया जाता है, जो स्वाद में बेहद लाजवाब हो…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
सहजन

सहजन का स्वदिष्ट अचार!

हाइलाइट्स

  • सहजन का अचार विटामिन से भरपूर होता है.
  • सहजन का अचार घर पर आसानी से बना सकते हैं.
  • बहराइच में 380 रु/किलो में सहजन का अचार उपलब्ध है.

बहराइच. अचार तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने सहजन का अचार ट्राई किया है? यह खासतौर पर फर्स्ट स्टेज के सहजन, लहसुन, मसाले, प्याज और अमचूर पाउडर से बनाया जाता है, जो स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. इसे आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. वहीं, बहराइच में इसे खरीदकर खाने का भी विकल्प मौजूद है.

सहजन की सब्जी और आचार!
सहजन की फलियों की सब्जी के साथ-साथ इसका अचार भी जरूर चखें. यकीनन आपको इसका स्वाद बेहद पसंद आएगा. इसे बनाना भी कोई मुश्किल काम नहीं है; आप इसे आसानी से घर पर बना कर स्टोर कर सकते हैं और लंबे समय तक इसका स्वाद ले सकते हैं.


सहजन का अचार बनाने का तरीका!
सहजन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले फस्ट स्टेज का सहजन लेना जरूरी होता है, क्योंकि सेकंड स्टेज में पहुंचने पर सहजन गलने लगता है और अचार के लिए ठीक नहीं रहता. फस्ट स्टेज के सहजन से बना अचार स्वादिष्ट होता है और इसे आसानी से खाया जा सकता है.

अचार बनाने के लिए आपको चाहिए:
सहजन की फली: 300 ग्राम, नमक: 1 छोटी चम्मच, सरसों का तेल: 1/3 कप, हींग: 2-3 पिंच, हल्दी पाउडर: 1 छोटी चम्मच, सोंफ पाउडर: 1 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच, काली मिर्च पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच, पीली सरसों दरदरी पिसी हुई: 2 टेबल स्पून और सिरका: 1 टेबल स्पून. इन मसालों और तेल का उपयोग करके आप आसानी से सहजन का अचार बना सकते हैं. आप चाहें तो आमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं.

ये चीजें भी अवेलेबल
अगर आप अचार बनाने के झंझट से बचना चाहते हैं तो बहराइच शहर के पानी टंकी चौराहे के पास बी-टू बाजार से 380 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीद सकते हैं. वहां सहजन के अचार के साथ-साथ आंवले का मुरब्बा, सिरका, आंवले का पेड़ा और कई अन्य चीजें भी उपलब्ध हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homelifestyle

लहसुन-मिर्च नहीं, सहजन की फलियों से बनेगा टेस्टी अचार, जानें फटाफट रेसिपी

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar