February 20, 2026
Trending

कभी ई-रिक्शा की सवारी, कभी स्कूली बच्चों के साथ पढ़ाई, जानें कौन हैं DM नवीन

  • June 2, 2025
  • 0

Last Updated:June 02, 2025, 05:32 IST DM Naveen Kumar News: डीएम नवीन कुमार खगड़िया से पहले मुंगेर और रोहतास जिलाधिकारी का पदभार संभाल चुके हैं. मुंगेर में अपने

कभी ई-रिक्शा की सवारी, कभी स्कूली बच्चों के साथ पढ़ाई, जानें कौन हैं DM नवीन

Last Updated:

DM Naveen Kumar News: डीएम नवीन कुमार खगड़िया से पहले मुंगेर और रोहतास जिलाधिकारी का पदभार संभाल चुके हैं. मुंगेर में अपने कार्यकाल के दौरान नवीन कुमार अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं.

कभी ई-रिक्शा की सवारी, कभी स्कूली बच्चों के साथ पढ़ाई, जानें कौन हैं DM नवीन

Yashoraj IT Solutions

काफी चर्चित रहे हैं डीएम नवीन कुमार 

हाइलाइट्स

  • नवीन कुमार खगड़िया के नए डीएम नियुक्त हुए.
  • नवीन कुमार ई-रिक्शा की सवारी के लिए चर्चित हैं.
  • नवीन कुमार पहले मुंगेर और रोहतास के डीएम रह चुके हैं.

खगड़िया: 2011 बैच के IAS अधिकारी नवीन कुमार को खगड़िया जिले का नया डीएम नियुक्त किया गया है. वे जल्द ही इस पद का कार्यभार संभालेंगे. नवीन कुमार वर्तमान में राज्य परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और सामान्य प्रशासन विभाग की ट्रांसफर सूची में उनका नाम शामिल है.

पहले भी संभाल चुके हैं डीएम का पद

नवीन कुमार इससे पहले मुंगेर और रोहतास के डीएम रह चुके हैं. मुंगेर में अपने कार्यकाल के दौरान वे अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर थे. वह कभी स्कूल में बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई करते थे तो कभी ई-रिक्शा की सवारी करते थे. उनकी ई-रिक्शा की सवारी काफी चर्चा में रही थी.

जानें डीएम नवीन कुमार का अनोखा अंदाज

वर्ष 2022 में मुंगेर के डीएम रहते हुए, नवीन कुमार का एक किस्सा काफी चर्चित हुआ था. वह कौड़िया पंचायत में एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला ई-रिक्शा चालक के रिक्शा पर बैठ गए और उसे सवारी करने को कहा. यह घटना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी.

जानें उनकी शिक्षा और अनुभव

खगड़िया के नए डीएम नवीन कुमार ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. उनका जन्म 1969 में हुआ था और 22 जून 2021 को मुंगेर के डीएम बने थे. 26 सितंबर 2023 को उनका तबादला हुआ और वे रोहतास के डीएम बनाए गए.वहां 10 सितंबर 2024 तक रहे. 11 सितंबर 2024 को उन्होंने राज्य परिवहन आयुक्त का पद संभाला और अब खगड़िया के डीएम बने हैं. बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाई करने और उन्हें पढ़ाने के लिए भी वे जाने जाते हैं.

नवीन कुमार बनें रोहतास के डीएम

जहां वह 10 सितंबर 2024 तक रहे. 11 सितंबर 2024 को उन्होंने राज्य परिवहन आयुक्त का पद संभाला. अब उसके बाद उन्हें खगड़िया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. नवीन कुमार बच्चों के बीच क्लासरूम में बैठकर छात्र बनकर पढ़ाई करने के लिए भी काफी चर्चित रहे हैं. अक्सर वह समय निकालकर कभी बच्चों के साथ पढ़ने पहुंच जाते थे तो कभी उन्हें पढ़ाने लगते थे.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homecareer

कभी ई-रिक्शा की सवारी, कभी स्कूली बच्चों के साथ पढ़ाई, जानें कौन हैं DM नवीन

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar