February 20, 2026
Trending

हार के बाद बुरी तरह से टूटे हार्दिक पंड्या, वहीं मैदान पर बैठ गए और फिर…

  • June 2, 2025
  • 0

Last Updated:June 02, 2025, 03:08 IST मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया. पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की नाबाद 87 रन

हार के बाद बुरी तरह से टूटे हार्दिक पंड्या, वहीं मैदान पर बैठ गए और फिर…

Last Updated:

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया. पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की नाबाद 87 रन की पारी से जीत दर्ज की. हार के बाद हार्दिक पंड्या निराश नजर आए. पंजाब के मार्कस स्टोइनिस ने उनको …और पढ़ें

हार के बाद बुरी तरह से टूटे हार्दिक पंड्या, वहीं मैदान पर बैठ गए और फिर...

Yashoraj IT Solutions

पंजाब से मिली आईपीएल क्वालिफायर 2 की हार के बाद मैदान पर बैठे मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या

हाइलाइट्स

  • मुंबई का आईपीएल फाइनल में पहुंचने का सपना टूटा.
  • हार के बाद हार्दिक पंड्या निराश नजर आए.
  • मार्कस स्टोइनिस ने हार्दिक को सांत्वना दी.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में पहुंचने का सपना मुंबई इंडियंस का अधूरा रह गया. पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर 2 में हराकर हार्दिक पंड्या की टीम को आईपीएल से बाहर कर दिया. टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 6 विकेट पर 204 रन का स्कोर खड़ा किया था. कप्तान श्रेयस अय्यर की धुंआधार 87 रन की नाबाद पारी ने 19वें ओवर में पंजाब को जीत तक पहुंचाया. इस हार के बाद हार्दिक पंड्या काफी ज्यादा निराश नजर आए.

मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में फाइनल में पहुंचाने और फिर आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना देखने वाले हार्दिक पंड्या के हाथ रविवार को निराशा लगी. टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर 2 मुकाबला 5 विकेट से हार गई. इस हार का मतलब यह कि अब टीम को एक साल बाद फिर से शुरू से शुरूआत करनी होगी. रोहित शर्मा ने मुंबई की टीम को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया और अब उम्मीद हार्दिक से थी लेकिन पंजाब के खिलाफ मामला फिट नहीं बैठा.


source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar