March 13, 2026
Info Tech

मारूति सुजुकी जल्द लॉन्च कर सकती है e Vitara, EVs की ट्रेनिंग के लिए ITIs से टाई-अप

  • June 2, 2025
  • 0

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार  e Vitara को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित किए

मारूति सुजुकी जल्द लॉन्च कर सकती है e Vitara, EVs की ट्रेनिंग के लिए ITIs से टाई-अप
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार  e Vitara को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित किए गए Bharat Mobility Global Expo में इसे प्रदर्शित किया गया था। इस EV के संभावित कस्टमर्स के लिए कंपनी एक मजबूत इकोसिस्टम बना रही है। मारूति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और हाइब्रिड व्हीकल्स के हाई-वोल्टेज सिस्टम्स से जुड़ा एक ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। 

Yashoraj IT Solutions

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए कंपनी ने 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 130 इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स (ITI) के साथ टाई-अप किया गया है। मारूति सुजुकी ने बताया कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के पहले बैच में 4,100 से अधिक ट्रेंड स्टूडेंट्स अगले कुछ महीनों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के साथ जुड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे। मारूति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (कॉरपोरेट अफेयर्स), Rahul Bharti ने कहा, “इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में एक बड़ी रुकावट आफ्टर-सेल्स सपोर्ट की कमी है। देश में EVs की लगभग 90 प्रतिशत बिक्री लगभग 100 शहरों में होती है। हम लगभग 1,000 शहरों में EVs के लिए सर्विस सपोर्ट उपलब्ध कराने वाली 1,500 से अधिक वर्कशॉप खोलेंगे।” 

e Vitara का मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV और Mahindra & Mahindra की BE6 से होगा। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की हो सकती है। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं। इसका 49 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 142 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। e Vitara का 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 172 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क होगा। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-टोन  इंटीरियर डैशबोर्ड पर स्क्वेयर्ड-ऑफ एलिमेंट्स के साथ हैं। इसमें डुअल इंटीग्रेटेड स्क्रीन दी गई है, जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर के डिस्प्ले के तौर पर कार्य करती है। मारूति सुजुकी की योजना आगामी वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में छह EV मॉडल्स को शामिल करने की है। e Vitara की मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। इसमें फ्रंट और रियर पर दो अलग इलेक्ट्रिक एक्सेल दिए गए हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar