February 20, 2026
Trending

8 चौके-7 छक्के…. मोहम्मद हारिस का धमाकेदार शतक, पाकिस्तान का क्लीन स्वीप

  • June 2, 2025
  • 0

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अपने घर बुलाकर बांग्लादेश का तीन मैच की टी-20 सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हारिस ने मैच विनिंग शतक

8 चौके-7 छक्के…. मोहम्मद हारिस का धमाकेदार शतक, पाकिस्तान का क्लीन स्वीप

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अपने घर बुलाकर बांग्लादेश का तीन मैच की टी-20 सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हारिस ने मैच विनिंग शतक जड़ा. उनकी पहली टी-20 शतकीय पारी में 46 गेंदों में 107 रन आए. जिसके बूते पाकिस्तान ने 16 गेंद पहले ही आसानी से 197 रन का लक्ष्य चेज कर लिया. ये सीरीज अगले साल भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए पाकिस्तान के लिए अहम था.

Yashoraj IT Solutions

हारिस की पहली टी-20 सेंचुरी
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रविवार रात खेले गए आखिरी मैच में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने 196/6 का स्कोर खड़ा किया था. बांग्लादेश के लिए परवेज हुसैन इमोन ने 34 गेंद में 66 रन की पारी खेली. जवाब में पाकिस्तान ने पहले ही ओवर में ओपनर साहिबजादा फरहान का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद सैम अयूब (29 गेंद में 45 रन) और मोहम्मद हारिस के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई साझेदारी ने जीत की पटकथा लिखी. हसन नवाज ने तूफानी 13 गेंदों में 26 रन बनाए.

Pakistan vs Bangladesh: किंग कर लेगा, बाबर आजम पर ताना मारने वाले हसन अली ने बांग्लादेश की कमर तोड़ दी

पाकिस्तान ने पहले ही जीत ली थी सीरीज
तीन मैच की सीरीज की शुरुआत 28 मई से हुई थी. सारे मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ही खेले गए. सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने 37 रन से मैदान मारते हुए 1-0 की लीड बनाई थी. इसके बाद बांग्लादेश दूसरा मैच भी हार गया. पाकिस्तान ने 57 रन से हराते हुए सीरीज पर 2-0 की अजेय लीड बना ली, जिसके बाद तीसरा और आखिरी मैच सिर्फ औपचारिकता भर रह गया था.

पहले पांच मैच की होनी थी सीरीज
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में मची खलबली और डर के माहौल के बीच पाकिस्तान सुपर लीग को रोकना पड़ा, जिसके चलते बांग्लादेश का दौरा भी प्रभावित हुआ. पहले श्रृंखला में पांच मैच होने थे, लेकिन फिर इसके शेड्यूल में बदलाव किया गया.

बेटे को भी यही कहता… मुशीर खान को विराट कोहली की स्लेजिंग पर ये क्या कह गए अतुल वासन?

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, शादाब खान, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, हसन अली, अब्बास अफरीदी और अबरार अहमद

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तंजीद हसन, परवेज हुसैन, लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, जेकर अली (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, हसन महमूद, खालिद अहमद

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar