March 7, 2026
Info Tech

भारत में लॉन्च से पहले 'ऑटोपायलट' की टेस्टिंग के लिए डाइवर्स की हायरिंग कर रही Tesla

  • June 1, 2025
  • 0

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की जल्द देश के मार्केट में एंट्री की तैयारी है। इससे पहले कंपनी अपने ‘Autopilot’ सिस्टम की टेस्टिंग के लिए

भारत में लॉन्च से पहले 'ऑटोपायलट' की टेस्टिंग के लिए डाइवर्स की हायरिंग कर रही Tesla
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की जल्द देश के मार्केट में एंट्री की तैयारी है। इससे पहले कंपनी अपने ‘Autopilot’ सिस्टम की टेस्टिंग के लिए राजधानी दिल्ली और मुंबई में ड्राइवर्स की हायरिंग कर रही है। ये ड्राइवर्स  ‘प्रोटोटाइप व्हीकल ऑपरेटर्स’ के तौर पर कार्य करेंगे। इनकी जिम्मेदारी वास्तविक स्थानीय स्थितियों में इंजीनियरिंग व्हीकल्स को ड्राइविंग के जरिए महत्वपूर्ण डेटा जुटाने की होगी। 

Yashoraj IT Solutions

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला की ओर से दी गई जॉब पोस्टिंग में अनुभवी और कुशल ड्राइवर्स से आवेदन मांगे गए हैं। इन ड्राइवर्स को शहरी परिस्थितियों में कई घंटों तक ड्राइविंग करनी होगी। चुने गए ड्राइवर्स को टेस्ला के एडवांस्ड सेंसर मैकेनिज्म के जरिए डेटा एकत्र करना होगा। इसमें एक्सटर्नल कैमरे और कंप्यूटर विजन शामिल हैं। टेस्ला ने बताया है कि आवेदन करने वाले ड्राइवर्स को एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) और फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) फीचर्स की जानकारी होनी चाहिए। कंपनी के एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का डिजाइन सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाने के लिए बनाया गया है। 

नॉर्थ अमेरिका में कंपनी के सभी व्हीकल्स में Tesla Vision शामिल है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) के सपोर्ट वाला कैमरा बेस्ड सिस्टम है जिससे राडार पर निर्भरता की जरूरत नहीं होती। इस सिस्टम को देश में सड़कों की स्थितियों के अनुसार तैयार करने के लिए टेस्टिंग की जाएगी। पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला के लिए EV के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है। इसका असर कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट पर भी पड़ रहा है। मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 71 प्रतिशत घटा है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में चीन की BYD की सेल्स पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष BYD ने इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स से मिलने वाले रेवेन्यू टेस्ला को पीछे छोड़ दिया था। यह इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों कारों की बिक्री करती है, जबकि टेस्ला के पोर्टफोलियो में केवल इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। 

भारत में कंपनी का पहला शोरूम मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खुल सकता है। हाल ही में कंपनी ने BKC की Maker Maxity बिल्डिंग में लगभग 4,000 स्क्वेयर फुट का स्पेस लीज पर लिया था। इस वर्ष की दूसरी छमाही में देश में कंपनी बिजनेस शुरू कर सकती है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अप्रैल में कंपनी के चीफ, Elon Musk से टेलीफोन पर बातचीत की थी। इसके बाद मस्क ने संकेत दिया था कि वह जल्द देश का विजिट कर सकते हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar