झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कुछ पलों में, jacresults.com पर मिलेगी मार्कशीट
- May 31, 2025
- 0
नई दिल्ली (JAC 12th Result 2025 Date LIVE). झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल
नई दिल्ली (JAC 12th Result 2025 Date LIVE). झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल
नई दिल्ली (JAC 12th Result 2025 Date LIVE). झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज यानी 31 मई 2025 को सुबह 11.30 बजे के करीब झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी करेगी. जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध रहेगा. जैक की वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स SMS या डिजिलॉकर से भी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. इसका मतलब है कि रिजल्ट अब किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है.
झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 जैक की ऑफिशियल वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर घोषित किया जाएगा. इसके साथ ही स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in और डिजिलॉकर ऐप पर भी अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे. झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से कलेक्ट करनी होगी. ऑनलाइन मोड में आप सिर्फ प्रोविजनल मार्कशीट ही डाउनलोड कर सकते हैं.
JAC 12th Result 2025 LIVE: जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि परिषद परीक्षा सुगमतापूर्वक करवाने के लिए तत्पर रहता है. यह भी कोशिश रहती है कि मूल्यांकन और परिणाम की प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाए. जो परीक्षार्थी सफल हुए हैं, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है और जो कुछ अंकों के कारण पास नहीं हो सके हैं, वे कड़ी मेहनत करें और अगले प्रयास में सफलता पाएं.
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लाइव: झारखंड बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर भी स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस स्थिति में आप ऑफलाइन मोड में एसएमएस के जरिए या डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in और डिजिलॉकर ऐप पर भी सरकारी रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं.
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड इंटर 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे. अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है तो उसे 5% तक ग्रेस अंक दिए जाते हैं. वहीं, अगर कोई छात्र दो विषयों में फेल हो रहा है तो दोनों विषयों में 3% तक ग्रेस नंबर दिए जाएंगे.
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लाइव: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होते ही नीचे लिखी वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं-
– jacresults.com
– results.digilocker.gov.in
– jac.jharkhand.gov.in
– results.digilocker.gov.in
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लाइव: पिछले साल यानी 2024 में 12वीं की तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया था. लेकिन इस बार आज सिर्फ साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है. झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 कुछ दिन बाद रिलीज किया जाएगा.
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लाइव: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जैक की वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी.
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लाइव:
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लाइव: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जैक सभागार पहुंच गए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है और बस कुछ देर में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा.
JAC 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं मार्कशीट में कई तरह की डिटेल्स मिलेंगी-
रोल नंबर
पिता का नाम
माता का नाम
विषय का नाम
सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक
प्रैक्टिकल में प्राप्तांक
कुल प्राप्तांक
कुल अंक
रिजल्ट का स्टेटस
डिवीजन
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लाइव: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है. स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड निकालकर रखें. इससे रोल नंबर को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं रहेगा. JEPC के निदेशक शशि रंजन सभागार मंच पर पहुंच चुके हैं.
झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 लाइव: पिछले साल यानी 2024 में जैक बोर्ड का रिजल्ट इंटर साइंस 72.70 प्रतिशत, कॉमर्स 90.60 प्रतिशत, आर्ट्स 93.16 प्रतिशत रहा था. साइंस में 93,805 में से 68,203 परीक्षार्थी पास हुए थे, कॉमर्स में 25,644 में से 23,235 और कला में 2,21,855 में से 2,06,685 परीक्षार्थी पास हुए थे.
झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 लाइव: जैक चेयरमैन एन हांसदा, सचिव जयंत मिश्रा जैक सभागार मंच पर पहुंच चुके हैं. इसका मतलब है कि अब रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है.
झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 लाइव: पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 85.48 फीसदी रहा रहा था. वहीं, 2023 में यह 88.67 प्रतिशत परिणाम था. इसमें 3.19 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी. अब सबकी निगाहें इस साल के परीक्षा परिणाम पर टिकी हुई हैं.
झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 लाइव: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा, जोकि कुछ देर बाद शुरू होने की संभावना है.
झारखंड बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2025 लाइव: झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में पास होने के लिए प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर 33% अंक चाहिए-
60%+ के लिए प्रथम श्रेणी (A+)
45-59.99% के लिए द्वितीय श्रेणी (B)
33-44.99% के लिए तृतीय श्रेणी (C)
33% से कम पर फेल (F)
ग्रेस मार्क्स (5% तक एक विषय में, 3% तक दो विषयों में) लागू हो सकते हैं.
झारखंड बोर्ड मार्किंग स्कीम 2025 लाइव: झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33% और कुल मिलाकर भी 33% अंक हासिल करना जरूरी है.
झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2025 लाइव: पिछले 5 सालों का झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट नीचे देख सकते हैं-
2024: पास प्रतिशत 90.60%, टॉपर: प्रतिभा साहा, 474 अंक (94.80%).
2023: पास प्रतिशत 88.60%, टॉपर: सृष्टि, 480 अंक (96%).
2022: पास प्रतिशत 92.74%, टॉपर: निक्की कुमारी, 478 अंक (95.6%).
2021: पास प्रतिशत 90.33%, टॉपर: लिस्ट जारी नहीं (कोविड-19 के कारण परीक्षा रद्द).
2020: पास प्रतिशत 79.94%, टॉपर: कुंदन कुमार, 451 अंक (90.2%).
जैक 12वीं साइंस रिजल्ट 2025 लाइव: पिछले 5 सालों का झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट-
2024: पास प्रतिशत 72.70%, टॉपर: स्नेहा, 491 अंक (98.20%).
2023: पास प्रतिशत 81.45%, टॉपर: सृष्टि कुमारी, 480 अंक (96%).
2022: पास प्रतिशत 91.43%, टॉपर: अभिजीत शर्मा, 479 अंक (95.8%).
2021: पास प्रतिशत 86.89%, टॉपर: लिस्ट जारी नहीं (कोविड-19 के कारण परीक्षा रद्द).
2020: पास प्रतिशत 77.37%, टॉपर: मनीष कुमार कौशल, 458 अंक (91.6%).
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लाइव: झारखंड बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट पिछले 5 सालों की-
2024
आर्ट्स: जीनत परवीन (Zeenat Parween), 472 अंक (94.40%).
साइंस: स्नेहा (Sneha), 491 अंक (98.20%).
कॉमर्स: प्रतिभा साहा (Pratibha Saha), 474 अंक (94.80%).
2023
आर्ट्स: कशिश परवीन (Kashish Parveen), 480 अंक (96%).
साइंस: सृष्टि कुमारी (Shristi Kumari), 480 अंक (96%).
कॉमर्स: सृष्टि (Shristi), 480 अंक (96%).
2022
आर्ट्स: निहारिका कुमारी (Niharika Kumari), 493 अंक (98.6%).
साइंस: अभिजीत शर्मा (Abhijeet Sharma), 479 अंक (95.8%).
कॉमर्स: निकिता तिवारी (Nikita Tiwari), 475 अंक (95%).
2021
आर्ट्स: टॉपर लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई (कोविड-19 के कारण परीक्षा रद्द).
साइंस: टॉपर लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई.
कॉमर्स: टॉपर लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई.
2020
आर्ट्स: नेहा कुमारी (Neha Kumari), 446 अंक (89.2%).
साइंस: मनीष कुमार कौशल (Manish Kumar Kaushal), 458 अंक (91.6%).
कॉमर्स: कुंदन कुमार (Kundan Kumar), 451 अंक (90.2%).
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लाइव: झारखंड बोर्ड 12वीं पास परसेंटेज पिछले 5 सालों का यहां चेक कर सकते हैं-
2024: आर्ट्स: 93.16%, साइंस: 72.70%, कॉमर्स: 90.60%.
2023: आर्ट्स: 95.97%, साइंस: 81.45%, कॉमर्स: 88.60%.
2022: आर्ट्स: 97.42%, साइंस: 91.43%, कॉमर्स: 92.74%.
2021: आर्ट्स: 90.71%, साइंस: 86.89%, कॉमर्स: 90.33%.
2020: आर्ट्स: 82.53%, साइंस: 77.37%, कॉमर्स: 79.94%.
