February 20, 2026
Trending

Vrishabh Rashi : वाहन से लग सकती है चोट, ये काम कर लिया तो शादी पक्की

  • May 31, 2025
  • 0

Last Updated:May 31, 2025, 04:30 IST Aaj Ki Vrishabh Rashi : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. पुष्य नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा

Vrishabh Rashi : वाहन से लग सकती है चोट, ये काम कर लिया तो शादी पक्की

Last Updated:

Aaj Ki Vrishabh Rashi : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. पुष्य नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है. फैमिली को लेकर टेंशन रहेगी.

X

Yashoraj IT Solutions
वृषभ

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

हाइलाइट्स

  • आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
  • शादी की बात पक्की हो सकती है.
  • बिजनेस में मिला जुला असर देखने को मिलेगा.

Vrishabh Rashifal, 31 May 2025/वाराणसी. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 31 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है. इस दिन पुष्य नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि शनिवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आपको वाहन से चोट लगने की संभावना है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी जरूर बरतें. परिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे.

बिजनेस में क्या
वृषभ राशि के जातकों के लिए बिजनेस से जुड़ा दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपको फायदा तो होगा लेकिन लेनदेन में सावधानी भी बरतनी होगी. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वे ऑफिस में बिंदास होकर पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आपको ऑफिस में अपने सहयोगियों से थोड़ा सावधान रहने की भी जरूरत है. आज आप शेयर बाजार में पैसा भूलकर भी निवेश न करें, वरना इससे आपको नुकसान हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-
धनु राशि वाले आज रहेंगे खुश, निवेश करने वाले हैं तो रहें सावधान, ये हैं उपाय

लव लाइफ में जलवा
वृषभ राशि वालों की लव लाइफ आज शानदार होगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके लिए शादी के रिश्ते भी आएंगे. शादी का बात भी पक्की हो सकती है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन भी अच्छा होगा.

जरूरतमंद की करें मदद
आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 8 है. आज के दिन हनुमान जी की पूजा-आराधना करें. जरूरतमंद की मदद करें. इससे आपके जीवन की सभी तरह की मश्किलें दूर हो जाएंगी.

homeastro

Vrishabh Rashi : वाहन से लग सकती है चोट, ये काम कर लिया तो शादी पक्की

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar