February 20, 2026
Info Tech

Vivo का T4 Ultra जल्द होगा भारत में लॉन्च, 100x जूम के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

  • May 30, 2025
  • 0

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T4 Ultra जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। यह पिछले वर्ष सितंबर में देश में

Vivo का T4 Ultra जल्द होगा भारत में लॉन्च, 100x जूम के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T4 Ultra जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। यह पिछले वर्ष सितंबर में देश में पेश किए गए कंपनी के T3 Ultra की जगह लेगा। T4 Ultra में MediaTek Dimensity 9300 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। 

Yashoraj IT Solutions

Vivo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन के लॉन्च का संकेत दिया है। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर वीडियो में T4 Ultra का रियर डिजाइन दिखाया गया है। यह Aura रिंग फ्लैशलाइट के साथ एक ओवल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ दिख रहा है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह 100 x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। हालांकि, Vivo ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। T4 Ultra की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग लैंडिंग पेज बनाया गया है। 

Vivo T4 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9300 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है। T4 Ultra की कैमरा यूनिट में अपग्रेड हो सकता है। इसमें T3 Ultra के समान 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड कैमरा के बजाय 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। 

T4 Ultra में Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 हो सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी का पता नहीं चला है। पिछले महीने भारत में कंपनी ने T4 5G को लॉन्च किया था। इसमें 6.77 इंच फुल HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,300 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। T4 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 23,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 25,999 रुपये का है। 
 

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar