WhatsApp स्टेटस पर लगेंगे म्यूजिक, प्रॉम्प्ट्स और पोल्स! रिलीज हुए 4 नए धमाकेदार फीचर्स
- May 30, 2025
- 0
WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। ऐप ने स्टेटस फीचर को और पर्सनल, इंटरैक्टिव और क्रिएटिव बनाने के लिए चार नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। अगर आप
WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। ऐप ने स्टेटस फीचर को और पर्सनल, इंटरैक्टिव और क्रिएटिव बनाने के लिए चार नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। अगर आप
Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब Instagram जैसी स्टोरीज का एक्सपीरियंस धीरे-धीरे अपने प्लेटफॉर्म में भी शामिल कर रहा है। इन नए फीचर्स की टेस्टिंग कुछ महीनों से चल रही थी और अब इन्हें ऑफिशियली रोलआउट किया जा रहा है। सबसे पहले बात करें म्यूजिक की, अब आप अपने स्टेटस में डायरेक्ट गाने जोड़ सकते हैं, वो भी बिना किसी एक्सटर्नल रिकॉर्डिंग के। WhatsApp में म्यूजिक सेलेक्शन का एक इंटरफेस मिलेगा, जहां से आप गाना चुनकर बैकग्राउंड में ऐड कर पाएंगे। इससे स्टेटस का इमोशनल और एस्थेटिक इम्पैक्ट काफी बढ़ जाएगा।
दूसरा बड़ा फीचर है फोटो कोलाज। अब आप एक ही स्टेटस में मल्टीपल इमेजेज़ को एक फ्रेम में सजाकर शेयर कर सकते हैं। यानी ट्रैवल, पार्टी या फैमिली फोटोज को अब स्लाइड्स में डालने की बजाय एक क्रिएटिव कोलाज में पेश किया जा सकता है।
तीसरा नया टूल है कस्टम स्टिकर्स। अब यूजर्स खुद के बनाए हुए स्टिकर को भी स्टेटस में ऐड कर सकेंगे। इससे स्टेटस का मजा और ज्यादा पर्सनलाइज्ड हो जाएगा, खासकर त्योहार, बर्थडे या मीम्स वाले अपडेट्स के लिए।
और चौथा सबसे इंटरऐक्टिव फीचर है प्रॉम्प्ट्स और पोल्स। यानी अब आप स्टेटस में सवाल पूछ सकते हैं, पोल चला सकते हैं या किसी टॉपिक पर फीडबैक ले सकते हैं। यह फीचर Instagram और Telegram जैसी ऐप्स में पहले से पॉपुलर है, और अब WhatsApp भी उसी लेवल पर यूजर्स को जोड़ने की तैयारी में है।
इन सभी फीचर्स को फिलहाल लिमिटेड रोलआउट के जरिए रोलआउट किया जा रहा है, लेकिन आने वाले हफ्तों में यह एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हो जाएगा।
