February 20, 2026
Info Tech

WhatsApp ला रहा अनोखा फीचर, बिना डाटा डिलीट किए कर पाएंगे लॉगआउट

  • May 30, 2025
  • 0

WhatsApp जल्द ही यूजर्स को ऐप को अनइंस्टॉल किए बिना या अपनी चैट हिस्ट्री को डिलीट किए बिना ऐप छोड़ने की अनुमति दे सकता है। हाल ही में

WhatsApp ला रहा अनोखा फीचर, बिना डाटा डिलीट किए कर पाएंगे लॉगआउट
WhatsApp जल्द ही यूजर्स को ऐप को अनइंस्टॉल किए बिना या अपनी चैट हिस्ट्री को डिलीट किए बिना ऐप छोड़ने की अनुमति दे सकता है। हाल ही में बीटा रिलीज में सामने आई जानकारी के अनुसार, इस फीचर से यूजर्स को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कैसे और कब करना है, इस पर ज्यादा कंट्रोल मिल सकता है। यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए मददगार साबित होगा जो कि डिजिटल ब्रेक लेना चाहते हैं या कई अकाउंट के बीच स्विच करना चाहते हैं। वर्तमान में अगर यूजर्स को अकाउंट से लॉगआउट करना है तो उन्हें अकाउंट डिलीट करना होगा, लेकिन अब यह बदलने वाला है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Yashoraj IT Solutions

टिपस्टर असेंबलडिबग के साथ एंड्रॉयड ऑथोरिटी की एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि एंड्रॉयड के लिए WhatsApp के नए बीटा वर्जन (v2.25.17.37) में लॉगआउट फंक्शन का पता चला है जो कि प्लेटफॉर्म के लिए यह पहली बार है। वर्तमान में इस फीचर पर काम चल रहा है या टेस्टिंग चल रही है और इसे ऐप के सेटिंग> अकाउंट मीनू में देखा गया था। फिलहाल यह अभी तक आम यूजर्स को नजर नहीं आ रहा है।

WhatsApp पर लॉगआउट फीचर से यूजर्स को तीन अलग-अलग ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। इसमें पहला “इरेज ऑल डाटा एंड प्रैफरेंसेज” जो कि डिवाइस से पूरी चैट हिस्ट्री और यूजर्स सेटिंग्स को हटा देगा। दूसरा “कीप ऑल डाटा एंड प्रैफरेंसेज” जो कि यूजर्स को सभी चैट, मीडिया फाइल और पर्सनल सेटिंग्स को सेव करते हुए अपने अकाउंट से लॉग आउट करने की सुविधा देता है, जिससे बाद में डाटा खोए बिना उपयोग करना आसान हो जाता है। तीसरा “कैंसल” ऑप्शन बिना किसी बदलाव के लॉगआउट प्रोसेस से बाहर निकल जाता है।

अगर यूजर्स अपने डाटा को सेवल रखते हैं तो वे अपने अकाउंट में फिर से वापस आ सकते हैं और लॉगिन करने पर तुरंत अपने स्टोर मैसेज और फाइल का एक्सेस पा सकते हैं। यह सुविधा वर्तमान में मौजूदा सुविधा से अलग है, जहां यूजर्स अस्थायी तौर पर वॉट्सऐप उपयोग करना बंद करना चाहते हैं तो उन्हें ऐप को अनइंस्टॉल करना होगा या अपने अकाउंट को पूरी तरह से डिलीट करना होगा।

लॉगआउट बटन के आने से वॉट्सऐप अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसा हो गया है, जहां पहले से ही साइन-आउट की सुविधा मिलती है जैसे कि टेलीग्राम या सिग्नल आदि। यह खासतौर पर कई अकाउंट को मैनेजमेंट करने वाले यूजर्स के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है जिन्हें निजी और प्रोफेशनल प्रोफाइल के बीच टॉगल करने की जरूरत होती है। अभी तक Meta की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि यह फीचर कब शुरू होगा। हालांकि, स्टेबल रिलीज का हिस्सा बनने से पहले इसे बीटा टेस्टर्स के लिए शुरू किए जाने की उम्मीद है।

यूजर्स को डाटा डिलीट किए बिना लॉग आउट करने का ऑप्शन देकर ऐप ज्यादा सुविधाजनक और यूजर्स फ्रेंडली अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है। आप चाहे सोशल मीडिया डिटॉक्स का प्रयास कर रहे हों या बस अपनी चैट खोए बिना अकाउंट स्विच करना चाहते हों तो आगामी लॉगआउट फीचर वो सुविधा हो सकती है कि जिसका WhatsApp यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar