February 20, 2026
Trending

कुमार विश्वास के भाई को 22 मिनट में मिले 22 मैसेज, दी गई जान से मारने की धमकी

  • May 30, 2025
  • 0

Last Updated:May 30, 2025, 11:20 IST Meerut News: मेरठ में CCSU के प्रोफेसर डॉ. विकास शर्मा को व्हाट्सएप पर धमकी भरे 22 मैसेज मिले हैं. पुलिस ने मुकदमा

कुमार विश्वास के भाई को 22 मिनट में मिले 22 मैसेज, दी गई जान से मारने की धमकी

Last Updated:

Meerut News: मेरठ में CCSU के प्रोफेसर डॉ. विकास शर्मा को व्हाट्सएप पर धमकी भरे 22 मैसेज मिले हैं. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. धमकी देने वाले ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की…और पढ़ें

कुमार विश्वास के भाई को 22 मिनट में मिले 22 मैसेज, दी गई जान से मारने की धमकी

Yashoraj IT Solutions

Meerut News: कुमार विश्वास के भाई को मिली जान से मारने की धमकी

हाइलाइट्स

  • प्रोफेसर विकास शर्मा को व्हाट्सएप पर धमकी मिली.
  • पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.
  • पहले भी प्रोफेसर को धमकियां मिल चुकी हैं.

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर और प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास के भाई डॉ. विकास शर्मा को व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज मिलने से हड़कंप मच गया है. मंगलवार रात 11:05 बजे से 11:27 बजे के बीच प्रोफेसर विकास शर्मा को 22 मैसेज भेजकर गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी गई. इस मामले में मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, शास्त्रीनगर निवासी डॉ. विकास शर्मा CCSU में अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर और उपन्यासकार हैं. उन्हें धमकी देने वाले ने धीरज कुमार कौशिक के नाम से मैसेज भेजे. मैसेज में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी गई और लिखा गया कि “कुक्कू चौधरी को लेकर आ रहा हूं.” आरोपी ने प्रोफेसर को कॉल करने की भी कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. प्रोफेसर विकास शर्मा ने बताया कि इस घटना से वह काफी आहत और भयभीत हैं. उन्होंने मेडिकल थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, मेडिकल थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और व्हाट्सएप नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है और उसके पीछे का मकसद क्या है.

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब प्रोफेसर विकास शर्मा को धमकी मिली हो. इससे पहले 2020 में उनके खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नौचंदी थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें एक पूर्व एबीवीपी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा, 2022 में साइबर अपराधियों ने प्रोफेसर का फेसबुक अकाउंट हैक कर उनके दोस्तों से पैसे की मांग की थी, जिसके बाद साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई थी. प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास के भाई होने के नाते विकास शर्मा पहले भी विवादों में रहे हैं. 2024 में मेरठ महोत्सव के दौरान कुमार विश्वास के एक बयान पर विवाद हुआ था, जिसका बचाव करते हुए विकास शर्मा ने कहा था कि उनकी कविताओं को हास्य के रूप में लिया जाना चाहिए, न कि विवाद का कारण बनाया जाना चाहिए.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

कुमार विश्वास के भाई को 22 मिनट में मिले 22 मैसेज, दी गई जान से मारने की धमकी

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar