February 20, 2026
Trending

राजस्थान : बोर्ड परीक्षा की कॉपियां दूसरों से करवा डाली चेक, 4 टीचर्स सस्पेंड

  • May 27, 2025
  • 0

Last Updated:May 27, 2025, 13:57 IST Ajmer Latest News: राजस्थान बोर्ड की परीक्षा कॉपी जांच में लापरवाही बरतने और गोपनीयता भंग करने के मामले में चार टीचर्स को

राजस्थान : बोर्ड परीक्षा की कॉपियां दूसरों से करवा डाली चेक, 4 टीचर्स सस्पेंड

Last Updated:


Ajmer Latest News: राजस्थान बोर्ड की परीक्षा कॉपी जांच में लापरवाही बरतने और गोपनीयता भंग करने के मामले में चार टीचर्स को सस्पेंड कर किया गया है. एक ने इंटर्न से कॉपी चेक करवाई, दूसरे ने अपने साथी के पिता से …और पढ़ें

राजस्थान : बोर्ड परीक्षा की कॉपियां दूसरों से करवा डाली चेक, 4 टीचर्स सस्पेंड

Yashoraj IT Solutions

राजस्थान शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन.

हाइलाइट्स

  • चार टीचर्स को सस्पेंड किया गया.
  • इंटर्न और अन्य से कॉपियां चेक करवाई गईं.
  • शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की.

अशोक सिंह भाटी.

अजमेर. राजस्थान बोर्ड की एग्जाम की कॉपी जांच में लापरवाही और गोपनीयता भंग करने के मामले में 4 टीचर्स को सस्पेंड कर दिया गया है. शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी करते हुए अलवर और डीडवाना-कुचामन के इन चार टीचर्स को मुख्यालय पर हाजिरी देने के निर्देश दिए हैं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन लापरवाह टीचर्स को पहले ही कॉपी जांचने से डिबार कर दिया था ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हों. शिक्षा निदेशालय बीकानेर के डायरेक्टर आशीष मोदी ने चारों टीचर्स को सस्पेंड करने आदेश जारी किए हैं.

सस्पेंड किए गए टीचर्स में दो अलवर और दो डीडवाना-कुचामन के हैं. यह कार्रवाई राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अनुशंसा पर की गई है. अलवर और डीडवाना-कुचामन से कॉपी जांचने के दौरान वीडियो और फोटो वायरल हुए थे. उसके बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग ने इसे गोपनीयता भंग करने और लापरवाही मानते हुए लापरवाह टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था.

इंटर्न को दे दी कॉपियां जांचने के लिए
डायरेक्टर आशीष मोदी के अनुसार माध्यमिक परीक्षा 2025 के गणित विषय की उत्तर-पुस्तिका जांचने की जिम्मेदारी अलवर के राउमावि रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश सैनी को जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुरक्षित और गोपनीय रूप से नहीं किया. उन्होंने कॉपी जांचने के लिए अन्य इंटर्न को दे दी. इंटर्न की ओर से यह कॉपियां छात्रों के सामने खुली छोड़कर चले जाने से उसी स्कूल की हिन्दी साहित्य की व्याख्याता मीनाक्षी अरोड़ा ने उनकी फोटो खींचकर मीडिया में दे दी. इस लापरवाही के कारण मीनाक्षी अरोड़ा और ओमप्रकाश सैनी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.

एक टीचर ने दूसरे टीचर के पिता से चेक करवाई कॉपी
दूसरे मामले में माध्यमिक परीक्षा 2025 के संस्कृत विषय की उत्तर-पुस्तिकाएं जांचने के लिए डीडवाना-कुचामन के राउमावि बागोट के वरिष्ठ अध्यापक भंवरूद्दीन को दी गई थी. उन्होंने अपने साथी प्रदीप कुमार शर्मा का सहयोग लिया. प्रदीप कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बड़ी, मकराना में कार्यरत है. प्रदीप कुमार ने इन कॉपियों की जांच अपने पिता से दुकान में करवाई. वे भी दुकान में गोपनीयता भंग करते हुए नजर आए. इस लापरवाही के कारण भंवरूद्दीन और प्रदीप कुमार शर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.

authorimg

Sandeep Rathore

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से News18 से जुड़े हैं.

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से News18 से जुड़े हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homerajasthan

राजस्थान : बोर्ड परीक्षा की कॉपियां दूसरों से करवा डाली चेक, 4 टीचर्स सस्पेंड

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar