ब्रेड को केवल खाया ही नहीं जाता, इससे घर भी चमक सकता है और बदबू दूर हो सकती है
- May 27, 2025
- 0
Last Updated:May 27, 2025, 11:03 IST ब्रेड से रोल बने या सैंडविच, हर चीज बहुत टेस्टी लगती है. लेकिन आप इससे घर को भी चमका सकते हैं. यह
Last Updated:May 27, 2025, 11:03 IST ब्रेड से रोल बने या सैंडविच, हर चीज बहुत टेस्टी लगती है. लेकिन आप इससे घर को भी चमका सकते हैं. यह
Last Updated:
सफाई के लिए हमेशा ताजी ब्रेड का इस्तेमाल करें (Image-Canva)
हाइलाइट्स
How to clean house with bread: क्या आपने सोचा है कि हर घर में खाई जाने वाली ब्रेड घर की सफाई भी कर सकती है? सैंडविच, टोस्ट, रोल और आलू बोंडे में इस्तेमाल होने वाली ब्रेड घर के हर कोने को साफ और महका सकती है. इसे इस्तेमाल करने का एक खास तरीका है. आइए आपको बताते हैं कि इससे कैसे घर को चमकाया जा सकता है.
कांच चमक जाएगा
खिड़की पर लगा कांच हो या फोटो फ्रेम का कांच, उस पर धूल-मिट्टी के साथ-साथ कई तरह के दाग भी लग जाते हैं. ब्रेड का सॉफ्ट टेक्सचर और इसमें इस्तेमाल होने वाला स्टार्च कांच को अच्छे से साफ कर देता है. सॉफ्ट ब्रेड को हल्के हाथों से कांच पर रगड़ें. इससे निशान हट जाएगा और धूल इस पर चिपक जाएगी. यहीं नहीं अगर कांच टूट जाए तो उसे उठाना बेहद खतरनाक होता है. झाड़ू में इसके छोटे-छोटे टुकड़े तक नहीं आ पाते. ऐसे में एक मोटी ब्रेड का स्लाइस लें और जहां कांच टूटा है, उस जगह पर दबा दें. कांच के टुकड़े इसके अंदर आ जाएंगे और हाथों को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा.
धूल मिनटों में हो जाएगी साफ
घर में चाहे जितनी डस्टिंग कर लो, धूल कहीं ना कहीं दिख ही जाती है. अगर आप केवल कपड़े से डस्टिंग करते हैं तो इसकी जगह ब्रेड का इस्तेमाल करें. कांच की टेबल हो या लकड़ी के सोफे, इन पर धूल के साथ-साथ दाग भी लग जाते हैं. ऐसे में ब्रेड से इनकी सफाई करें, धूल मिनटों से साफ हो जाएगी. लकड़ी पर लगे दाग भी हट जाएंगे.
दीवार से पेंसिल और क्रेयॉन के निशान हटेंगे
अगर घर में बच्चे हों तो दीवारों पर पेंसिल या क्रेयॉन से बनाई गई पेंटिंग दिख ही जाएंगी. बच्चे अक्सर दीवारों को इनसे रंग देते हैं. लेकिन यह निशान पैरेंट्स के लिए आफत बन जाते हैं क्योंकि यह आसानी से हटते नहीं हैं. लेकिन अगर आप इन्हें ब्रेड से हटाते हैं तो यह दाग हल्के पड़ने लगते हैं. वहीं अगर दीवार पर वॉलपेपर है तो यह भी ताजे ब्रेड की स्लाइस से साफ हो जाता है.
बर्तन से चिकनाई हटाएं
अक्सर बर्तनों पर खाना बनाते समय और खाते हुए घी और तेल से चिकनाई लग जाती है जो आसानी से नहीं जाती. कई बार रगड़ने के बाद भी बर्तन चिपचिपे रहते हैं. ऐसे में ब्रेड का इस्तेमाल करें. यह तेल को सोखने में सक्षम है. जिस बर्तन पर चिकनाई हो, उस पर ब्रेड को रगड़े. चिकनाई दूर हो जाएगी. यहीं नहीं अगर हाथ में या किसी जगह ग्रीस या तेल लग जाए, तो ब्रेड की स्लाइस ही रगड़ें. दिक्कत तुरंत दूर हो जाएगी.
फ्रिज की बदबू हो जाएगी दूर
ब्रेड के स्लाइस केवल दाग-धब्बे और धूल को ही नहीं बल्कि बदबू को भी सोख लेते हैं. अगर फ्रिज में बदबू आ रही हो तो बासी ब्रेड पर कुछ एसेंशियल ऑयल की बूंदें डालकर इसमें रख दें. यह नैचुरल एयर फ्रेशनर का काम करेगी और कुछ घंटों में ही फ्रिज महक जाएगा.
Active in journalism since 2012. Done BJMC from Delhi University and MJMC from Jamia Millia Islamia. Expertise in lifestyle, entertainment and travel. Started career with All India Radio. Also worked with IGNOU…और पढ़ें
Active in journalism since 2012. Done BJMC from Delhi University and MJMC from Jamia Millia Islamia. Expertise in lifestyle, entertainment and travel. Started career with All India Radio. Also worked with IGNOU… और पढ़ें
