WWE स्टार सीएम पंक की कितनी है नेटवर्थ? रेसलिंग कंपनी से क्यों हुए थे बाहर
- May 27, 2025
- 0
Last Updated:May 27, 2025, 00:13 IST पंक सिर्फ अपनी रेसलिंग के लिए नहीं बल्कि अपने व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं. 2023 में उनकी WWE वापसी ने
Last Updated:May 27, 2025, 00:13 IST पंक सिर्फ अपनी रेसलिंग के लिए नहीं बल्कि अपने व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं. 2023 में उनकी WWE वापसी ने
Last Updated:
सीएम पंक की नेटवर्थ कितनी है.
नई दिल्ली. सीएम पंक (CM Punk) को फिलिप जैक ब्रूक्स के नाम से भी जाना जाता है. वह रेसलिंग में अपने दिए गए योगदान के लिए जाने जाते हैं. पंक सिर्फ अपनी रेसलिंग के लिए नहीं बल्कि अपने व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं. 2023 में उनकी WWE वापसी ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया था. वह काफी समय से बाहर थे. आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है?
पंक ने सर्वाइवर सीरीज 2023 में WWE में वापसी की और कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. 2025 तक उनका WWE वेतन लगभग 20 करोड़ प्रति महीना है. उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वह करीब 100 करोड़ से अधिक है. पंक WWE के साथ साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं. उनके पास बेहतरीन कार और बाइक्स का भी कलेक्शन है.
सीएम पंक का रेसलिंग में एक लंबा और सफल करियर रहा है. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने WWE, AEW, ROH और अन्य प्रमोशन में कंपीट किया है. इस दौरान उन्होंने कई चैंपियनशिप जीती हैं. WWE में ही उन्होंने दो बार WWE चैंपियनशिप, तीन बार वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल और कई अन्य खिताब जीते हैं. वह 434 दिन तक WWE चैंपियनशिप रहे थे.
सीएम पंक ने कंपनी के बारे में साल 2014 में गलत कहा था. जिसके बाद कंपनी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इसके बाद पंक ने साल 2021 में ऑल इलाइट रेसलिंग कंपनी ज्वाइन कर ली थी. हालांकि, अब पंक ने WWE के साथ दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है.
Contact: satyam.sengar@nw18.com
