February 20, 2026
Trending

पैसे कमाने के लिए सागौन-शीशम की तरह नहीं लगा सकते चंदन पेड़, गलती की तो जेल

  • May 26, 2025
  • 0

Last Updated:May 26, 2025, 12:29 IST Sandalwood Farming Tips: चंदन पेड़ से लोग मालामाल बनते हैं, लेकिन इसकी खेती मुंह का कौर नहीं. गलती परे जेल और जुर्माना

पैसे कमाने के लिए सागौन-शीशम की तरह नहीं लगा सकते चंदन पेड़, गलती की तो जेल

Last Updated:

Sandalwood Farming Tips: चंदन पेड़ से लोग मालामाल बनते हैं, लेकिन इसकी खेती मुंह का कौर नहीं. गलती परे जेल और जुर्माना भी हो सकता है. इसके नियम जरूर जान लें..

X

Yashoraj IT Solutions
सफेद

सफेद चंदन पौधा 

हाइलाइट्स

  • चंदन पेड़ लगाने से पहले कानूनी नियम जानें
  • सफेद चंदन की खेती बुंदेलखंड में सफल है
  • चंदन बेचने पर 25% शासन शुल्क लगता है

Agriculture Tips: अगर आप चंदन का पेड़ लगाकर मालामाल होने की सोच रहे हैं तो पहले उसके नियम जान लें. कहीं ऐसा न हो, लेने के देने पड़ जाएं. चंदन पौधे लगाने से लेकर इसकी लकड़ी काटने तक के कानूनी नियम हैं. अगर बिना जानकारी आपने चंदन पौधे लगा दिए और बेचने शुरू कर दिए तो आप कानूनी पेच में फंस सकते हैं. इसके लिए आपको जेल भी हो सकती है. एक्सपर्ट से जानें सारे नियम..

आस्था ग्रीन विलेज नर्सरी के मैनेजर राजू गौतम ने बताया कि बुंदेलखंड में सफेद चंदन की फसल सफल है. लाल चंदन यहां सफल नहीं है. हालांकि, हमने नर्सरी में लाल-पीला चंदन भी लगा रखा है, लेकिन ये सिर्फ डेमो के लिए ही है. क्योंकि, छतरपुर में सिर्फ सफेद चंदन ही तैयार हो सकता है. लाल चंदन तैयार भी हो जाएगा तो उसमें सैंड नहीं आएगा. हमने अभी तक 5300 सफेद चंदन के पौधे तैयार कर लिए हैं.

1 पौधे की कीमत 100 रुपए
राजू गौतम बताते हैं कि हमारे यहां सफेद चंदन के पौधे तैयार हैं. शुरुआत में हमारे पास इसका बीज नहीं था, तो कर्नाटक से बीज लाए थे. अब हम खुद ही सफेद चंदन की नर्सरी तैयार करते हैं. हमारे यहां 1 से लेकर 1000 सफेद चंदन के पौधे ले सकते हैं. 1 पौधे की कीमत 100 रुपये है. 500 पौधे लेते हैं तो 10 पर्सेंट डिस्काउंट मिल जाएगा.

सफेद चंदन लगाने का सही समय
राजू बताते हैं कि चंदन के पौधे लगाने का उचित समय 15 जून से 15 जुलाई के बीच का है. हालांकि, सितंबर तक भी लगा सकते हैं. 3 बारिश होने के बाद ही इसे लगाना चाहिए. बारिश के पहले गड्ढे खोद कर रख लें. उसमें गोबर खाद डालकर ऊपर तक मिट्टी भर दें. बारिश होने के बाद ये मिट्टी गड्ढे के अंदर चली जाएगी. सफेद चंदन लगाने से पहले ध्यान दें कि वहां जमीन कैसी है. क्योंकि, सफेद चंदन काली और लाल मिट्टी में नहीं होता है. ये पथरीली जमीन में ही होता है.

शासन के मुताबिक चंदन लगाने का नियम
राजू बताते हैं कि चंदन पौधा जब 3 साल का हो जाता है, तो पटवारी के यहां खसरा और बीमा पर पेड़ को दर्ज कराना पड़ता है. 3 साल तक तो यह नर्सरी की कैटेगरी में आता है. जब चंदन का पौधा 12 साल का हो जाए, तो अपनी तहसील के राजस्व विभाग में तहसीलदार के यहां आवेदन कर दें.

25 पर्सेंट लगेगा शुल्क
आवेदन में पौधों की संख्या की जानकारी दें. साथ ही ये बताएं कि हमारे पौधे 12 साल के हो गए हैं. इनको हम काटकर बेचना चाहते हैं. फिर रेवेन्यू डिपार्टमेंट वाले फोरेस्ट विभाग को आगे भेज देते हैं. फोरेस्ट विभाग के ठेकेदार आएंगे और आपके पौधे की नाप-तोल करेंगे, क्वालिटी देखेंगे. उस तारीख के दौरान शासन का जो रेट होगा वही आपको पेमेंट दिया जाएगा. हालांकि, चंदन बेचने पर 25 पर्सेंट शासन शुल्क लगता है.

homeagriculture

पैसे कमाने के लिए सागौन-शीशम की तरह नहीं लगा सकते चंदन पेड़, गलती की तो जेल

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar