दिल्ली: आज से 5 दिनों तक बारिश, आंधी के साथ गिरेगी बिजली, IMD का अलर्ट
- May 26, 2025
- 0
Last Updated:May 26, 2025, 00:21 IST दिल्ली-NCR में बारिश से राहत मिली, लेकिन IMD ने 26 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 26 से 31 मई
Last Updated:May 26, 2025, 00:21 IST दिल्ली-NCR में बारिश से राहत मिली, लेकिन IMD ने 26 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 26 से 31 मई
Last Updated:
27 से 30 मई तक राजधानी में हर दिन रुक-रुक कर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. (फोटो PTI)
हाइलाइट्स
Delhi Rain Update: दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत तो मिली है. लेकिन इसके साथ ही मौसम ने अब लोगों को अलर्ट मोड पर ला दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी और आसपास के इलाकों के लिए अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. आज सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रविवार सुबह दिल्ली-NCR में तेज बारिश और गरज के साथ झमाझम पानी गिरा था जिससे कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई थी. IMD ने 26 मई से 31 मई तक के लिए बारिश, तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग के मुताबिक यह सिलसिला अब कुछ दिनों तक बना रह सकता है. IMD ने 26 मई से 31 मई तक के लिए चेतावनी जारी की है. इसमें कहा गया है कि आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और हल्की से बहुत हल्की बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना है.
रुक-रुक कर गरज के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हवा की रफ्तार सामान्यतः 30-40 किमी प्रति घंटा रहेगी. लेकिन गरज-चमक के दौरान यह 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. 27 से 30 मई तक राजधानी में हर दिन रुक-रुक कर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.
खतरे वाले जगह से रहें दूर
वहीं 31 मई को फिर से वैसा ही मौसम रहेगा यानी हल्की बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे खुले इलाकों में सावधानी बरतें, विशेषकर बिजली चमकते समय पेड़ों या पोल के नीचे खड़े न हों. IMD के अनुसार दिल्ली में मई की शुरुआत में तापमान 45 डिग्री के पार चला गया था, जिससे लू का प्रकोप था.
मौसम विभाग के अनुसार यह मौसमी बदलाव जहां एक ओर गर्मी से राहत की खबर है वहीं दूसरी ओर यह अस्थिर मौसम स्वास्थ्य और यात्रा दोनों के लिए चुनौती बन सकता है. जिन इलाकों में जलभराव होता है वहां विशेष सतर्कता जरूरी है. प्रशासन ने भी राहत टीमों को तैयार रहने को कहा है. मेट्रो से लेकर ट्रैफिक तक पर नजर रखने की जरूरत होगी क्योंकि कई बार आंधी और बिजली के कारण सेवाएं बाधित हो जाती हैं. कुल मिलाकर दिल्ली वालों के लिए यह हफ्ता सावधानी और राहत दोनों का होगा. छाता और अलर्ट दोनों साथ रखना बेहतर रहेगा.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें
