February 20, 2026
Trending

कप्तान शुभमन के लिए कठिन होगा इंग्लैंड दौरा, हरभजन को सता रहा ये डर

  • May 26, 2025
  • 0

Last Updated:May 26, 2025, 00:37 IST हरभजन सिंह का कहना है कि शुभमन गिल को हमें सपोर्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा कि गिल एंड कंपनी के लिए इंग्लैंड

कप्तान शुभमन के लिए कठिन होगा इंग्लैंड दौरा, हरभजन को सता रहा ये डर

Last Updated:

हरभजन सिंह का कहना है कि शुभमन गिल को हमें सपोर्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा कि गिल एंड कंपनी के लिए इंग्लैंड का दौरा आसान नहीं रहने वाला है. भज्जी ने कहा कि अगर रिजल्ट टीम इंडिया के अनुकूल नहीं आए तो भी हमें गिल…और पढ़ें

कप्तान शुभमन के लिए कठिन होगा इंग्लैंड दौरा, हरभजन को सता रहा ये डर

Yashoraj IT Solutions

शुभमन गिल की टेस्ट कप्तानी पर हरभजन का बड़ा बयान.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा खालीपन आ गया है. हरभजन ने कहा कि नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा. लेकिन युवा टीम का आकलन इतनी जल्दी नहीं किया जाना चाहिए. गिल को शनिवार को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया जबकि ऋषभ पंत उनके उप कप्तान होंगे. क्योंकि अगले महीने इंग्लैंड दौरे से नयी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत होगी.

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कप्तान के रूप में शुभमन गिल (Shubman Gill) के चयन का स्वागत किया लेकिन कहा कि आगे काफी चुनौतियां हैं. हरभजन ने रविवार को टीवी शो ‘हू इज द बॉस’ के लॉन्च के दौरान पीटीआई से कहा,‘शुभमन गिल जैसे युवा कप्तान का होना निश्चित रूप से यह शानदार कदम है जिन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन यह एक कठिन दौरा होने जा रहा है. इंग्लैंड कभी भी आसान दौरा नहीं रहा है. यह एक युवा टीम है. विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं हैं, अचानक उस टीम में एक बड़ा खालीपन आ गया है और उसे भी भरने की जरूरत है, इसलिए शुभमन को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा.’

हमारे लिए बहुत बड़ी हार है… इसे पचा पाना मुश्किल, चेन्नई से हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का बयान

खुद को बूढ़ा महसूस हुआ… वैभव सूर्यवंशी ने धोनी के छूए पैर, माही का आया रिएक्शन

हरभजन ने कहा कि गिल की टीम को समय दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों से यह भी कहना चाहूंगा कि भले ही यह दौरा उनके अनुकूल नहीं हो, लेकिन वे जल्दी से आकलन करना शुरू नहीं करें.भले ही वे जीत नहीं पाएं, तो भी कोई बात नहीं क्योंकि वे इससे सीखेंगे. मुझे विश्वास है कि इस दौरे पर जाने वाले सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे.’

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homecricket

कप्तान शुभमन के लिए कठिन होगा इंग्लैंड दौरा, हरभजन को सता रहा ये डर

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar