MP में गजब मौसम, आज से नौतपा शुरू पर जबलपुर में पारा लुढ़का, 40 जिलों रेन अलर्ट
- May 25, 2025
- 0
भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार को थोड़ा विराम लगा. हालांकि रविवार से शुरू हो रहे नौतपा के साथ ही इस बार
भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार को थोड़ा विराम लगा. हालांकि रविवार से शुरू हो रहे नौतपा के साथ ही इस बार
भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार को थोड़ा विराम लगा. हालांकि रविवार से शुरू हो रहे नौतपा के साथ ही इस बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मानसून के इस बार समय से पहले केरल में प्रवेश करने के साथ ही एमपी में भी प्री-मानसून का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, गुना, विदिशा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, जबलपुर, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर, रीवा, शहडोल, मऊगंज, सीधी, पन्ना, सतना और सिंगरौली में गरज चमक के साथ बारिश का दौर देखा गया.
मौसम विभाग के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के चलते कई छोटे-बड़े शहरों के दिन के तापमान गिरावट हुई है. सबसे अधिक जबलपुर में दिन का तापमान करीब 7 डिग्री लुढ़ककर 31 डिग्री दर्ज किया गया. जबलपुर में 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी का दौर दिखा. मौसम विभाग में अगले कुछ घंटे के लिए प्रदेश के सागर, विदिशा, बैतूल और सिंगरौली जैसे जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आंधी और बारिश की संभावना जताई है. साथ ही 40 जिलों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है.
कई सर्कुलेशन एक्टिव
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, प्रदेश से इस समय एक ट्रफ लाइन छत्तीसगढ़ की ओर गुजर रही है. एक लो प्रेशर उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है, जो की राजस्थान की ओर से आ रहा है. इसके अलावा एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन हरियाणा के ऊपर बना हुआ है. एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन पाकिस्तान से सटे इलाकों के ऊपर सक्रिय बना हुआ है. इन अलग-अलग सिस्टम के चलते प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में बारिश की गतिविधि लगातार जारी रहेगी. हालांकि, नौतपा की शुरुआत में बारिश की संभावना कम है.
अधिकांश जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 जिलों में आंधी, तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास, इंदौर, धार, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जैसे जिलों में धूल भरी आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में हुई बारिश
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का दौर देखा गया. इसमें सबसे अधिक बारिश जबलपुर के कुंडम में 45 मिमी बारिश हुई. परासिया (छिंदवाड़ा) में 35.5 मिमी और अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा) में 31.02 मिमी, शाहपुरा (डिंडोरी) में 16.2 मिमी, देवसर (सिंगरौली) में 15.2 मिमी, पिपलोदा (रतलाम) में 15 मिमी और बिलासपुर (उमरिया) में 14.6 मिमी बारिश हुई.
नौगांव में पारा सबसे ज्यादा
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले जिलों की बात करें तो छतरपुर जिले के नौगांव में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा ग्वालियर में 40.6 डिग्री, टीकमगढ़/शिवपुरी में 40 डिग्री, गुना में 39.6 डिग्री और रतलाम/खजुराहो (छतरपुर) में 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
बड़े शहरों का पारा हुआ कम
प्रदेश के पांच बड़े शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो शुक्रवार को ग्वालियर का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां पारा 40.6 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा उज्जैन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री, भोपाल में 36.2 डिग्री इंदौर में 34.9 डिग्री और जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
