U&i ने भारत में मात्र Rs 499 से शुरू होने वाले नेकबैंड, स्मार्टवॉच, पावरबैंक, ईयरबड्स किए लॉन्च
May 25, 2025
0
U&i ने अपने ऑडियो और वियरेबल्स में पांच नए प्रोडक्ट्स जोड़े हैं। कंपनी ने नई टेक एक्सेसरीज को लॉन्च किया है जिनमें पार्टी स्पीकर, स्मार्टवॉच, नेकबैंड आदि शामिल
U&i ने अपने ऑडियो और वियरेबल्स में पांच नए प्रोडक्ट्स जोड़े हैं। कंपनी ने नई टेक एक्सेसरीज को लॉन्च किया है जिनमें पार्टी स्पीकर, स्मार्टवॉच, नेकबैंड आदि शामिल हैं। लेटेस्ट लाइनअप में UiBS 5085 Partybox वायरलेस स्पीकर, UiSW 8172 Arena स्मार्टवॉच, UiPB 3429 Classy पावरबैंक, TWS 7353 Classy ईयरबड्स, और UiNB 3987 Reactor नेकबैंड को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं इन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से।
UiBS 5085 Partybox Series Wireless Speaker UiBS 5085 वायरलेस स्पीकर 50W की साउंड आउटपुट देता है। इसमें 6 घंटे तक का प्लेबैक दिया गया है और RGB लाइटिंग का सपोर्ट भी है। इसमें इनपुट के लिए AUX, USB, और TF कार्ड स्लॉट दिया गया है। यह टाइप- सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। साथ में रिमोट भी दिया गया है। यह वायर्ड माइक्रोफोन को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत Rs. 2,049 है और इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
UiPB 3429 Classy Series Powerbank UiPB 3429 कंपनी का 20,000mAh बैटरी वाला पावरबैंक है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह एक ही समय में 4 डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। इसमें इंटीग्रेटेड टाइप-सी केबल आती है और लाइटनिंग केबल दी गई है। यह चार कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। इसकी कीमत Rs. 1,649 है और इसे अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
UiSW 8172 Arena Series Smartwatch UiSW 8172 Arena सीरीज स्मार्टवॉच में कंपनी ने 2.5D कर्व्ड HD डिस्प्ले दिया है। इसे वाटर रसिस्टेंस के लिए IP67 रेट किया गया है। इसमें रोटेटिंग क्राउन दिया गया है जिससे कि आसानी से वॉच को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें बिल्ट-इन स्पोर्ट्स ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, कॉल अलर्ट, मैसेज नोटिफिकेशन और फाइंड माय फोन फंक्शन दिया गया है। इसकी कीमत Rs. 1,349 है।
TWS 7353 Classy Series True Wireless Earbuds TWS 7353 Classy ईयरबड्स को कंपनी ने तीन रंगों में पेश किया है। इनमें 12mm के ड्राइवर लगे हैं। ये ENC सपोर्ट के साथ आते हैं। ये सिंगल चार्ज में 40 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इनमें 40ms की लो-लेटेंसी दी गई है। वाटर और स्वैट रसिस्टेंस के लिए इनमें IPX4 रेटिंग दी गई है। कंपनी ने वियरेबल के साथ 1 साल की वारंटी दी है। इनकी कीमत Rs. 799 है।
UiNB 3987 Reactor Series Neckband UiNB 3987 Reactor नेकबैंड में कंपनी ने दावा किया है कि ये 50 घंटे का ऑडियोप्लेबैक दे सकते हैं। ये 500 घंटे तक स्टैंडबाय में रह सकते हैं। इनमें 10mm के ड्राइवर लगे हैं। वियरेबल में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिल जाता है। ये तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किए गए हैं। इनकी कीमत Rs. 499 है।