RBSE Board Result: सेल्फ स्टडी करके करौली के प्रियांशु बंसल बने जिला टॉपर
May 24, 2025
0
Rajasthan Board Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा हाल ही में जारी किए गए 12वीं बोर्ड के परिणाम में हिंडौन सिटी के प्रियांशु बंसल ने करौली जिले
Rajasthan Board Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा हाल ही में जारी किए गए 12वीं बोर्ड के परिणाम में हिंडौन सिटी के प्रियांशु बंसल ने करौली जिले में शानदार प्रदर्शन किया है. प्रियांशु ने साइंस स्ट्रीम में 12वीं बोर्ड में 99.40% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है.
प्रियांशु के घर में खुशी का माहौल कल शाम 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद से ही प्रियांशु के घर में खुशी का माहौल है. इससे पहले 10वीं बोर्ड में भी प्रियांशु टॉपर रह चुके हैं. दो साल पहले 10वीं बोर्ड के परिणाम में प्रियांशु ने 97.14% अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया था.
हाई स्कोर सेल्फ स्टडी की मदद से प्रियांशु ने साइंस स्ट्रीम में बायोलॉजी विषय से यह हाई स्कोर सेल्फ स्टडी की मदद से हासिल किया है. करौली में साइंस स्ट्रीम में टॉप करने वाले प्रियांशु के अनुसार, उन्हें इस परिणाम में अपनी मेहनत के कारण उम्मीद से भी बेहतर सफलता मिली है. राजस्थान 12वीं बोर्ड के परिणाम में प्रियांशु ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए हैं. इनमें उन्होंने अंग्रेजी, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि फिजिक्स में 99 और हिंदी में 98 अंक हासिल किए हैं.
सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहते थे 12वीं बोर्ड में शानदार परिणाम का श्रेय प्रियांशु ने अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है. लोकल 18 से बातचीत में प्रियांशु ने बताया कि वे रोज़ स्कूल के बाद 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे और इस दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहते थे. वे फोन का उपयोग भी केवल पढ़ाई के लिए ही करते थे.
माता-पिता भी सरकारी शिक्षक प्रियांशु ने कहा कि उनके इस परिणाम में उनके माता-पिता का बड़ा योगदान है. उन्होंने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और कभी भी अंकों का दबाव नहीं डाला. उन्होंने हमेशा ज्ञान के प्रति समर्पित होकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी. प्रियांशु के माता-पिता भी सरकारी शिक्षक हैं.
प्रियांशु की सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने कभी भी परिणाम की चिंता नहीं की, बल्कि अपनी सेल्फ स्टडी पर ध्यान दिया. इसी का नतीजा है कि उन्होंने 12वीं बोर्ड के नतीजों में साइंस स्ट्रीम में 99.40% अंक प्राप्त किए हैं. प्रियांशु ने अपने जूनियर्स को भी यही सलाह दी कि इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बस अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें और पढ़ाई में किसी भी तरह की लापरवाही न करें, इससे उन्हें भी बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं.
पढ़ाई के लिए अपनाई थी एक खास ट्रिक लोकल 18 से बातचीत में प्रियांशु ने यह भी बताया कि उन्होंने स्कूल के बाद घर पर सेल्फ स्टडी के दौरान एक विशेष नियम अपनाया. उनका कहना है कि वे इस तरह पढ़ाई करते थे जैसे खुद को पढ़ा रहे हों. इससे उन्हें कोई भी विषय जल्दी समझ में आ जाता था और वह लंबे समय तक याद भी रहता था. उन्होंने अन्य छात्रों को भी यह तरीका अपनाने का सुझाव दिया है. छात्रों के लिए उनका संदेश है कि वे विषय को समझकर पढ़ें और परिणाम की चिंता न करें. इससे पढ़ाई भी अच्छी होंगी और अच्छे अंक भी मिलेंगे.
बड़े होकर डॉक्टर बनने का है सपना प्रियांशु का सपना है कि वह बड़े होकर डॉक्टर बनें और लोगों की सेवा करें. उन्होंने इस साल नीट की परीक्षा दी है, जिसमें उन्हें अच्छे अंक और अच्छी रैंक मिलने की उम्मीद है.