BPSC में शानदार करियर, ग्रेजुएट्स के लिए नया मौका! 142400 मिलेगी सैलरी
- May 22, 2025
- 0
BPSC Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया अवसर है. इसके लिए बीपीएससी ने असिस्टेंट सेक्शन
BPSC Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया अवसर है. इसके लिए बीपीएससी ने असिस्टेंट सेक्शन
BPSC Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया अवसर है. इसके लिए बीपीएससी ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (Assistant Section Officer) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. जो कोई भी बिहार सरकार में ऑफिसर बनने की ख्वाहिश रखते हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होने वाली है.
BPSC के इस भर्ती के माध्यम से कुल 41 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी यहां काम करने की इच्छा रखते हैं, तो 23 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
बीपीएससी के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होना अनिवार्य है. किसी विशेष विषय की आवश्यकता नहीं है, सभी ग्रेजुएट योग्य हैं.
उम्मीदवार जो कोई भी बीपीएससी के इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन ASO के पद पर होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 प्रतिमाह (अन्य भत्तों सहित) भुगतान किया जाएगा.
चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे
प्रीलिम्स परीक्षा
मुख्य परीक्षा
इंटरव्यू (यदि लागू हो)
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
BPSC Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक
BPSC Recruitment 2025 नोटिफिकेशन
BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
“Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
नए यूजर के रूप में पंजीकरण करें और फिर लॉगिन करें.
आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें.
शुल्क भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें.
भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन की प्रति सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें…
NEET में 720 में से 710 अंक, राज्य की बनीं इकलौती लड़की, विनिंग स्ट्रैटजी ऐसी, लगाई AIIMS की छलांग
