February 19, 2026
Trending

बागेश्वर बाबा के दरबार में बेटे के साथ पहुंचा शख्स, पर्ची खुलते ही रोने लगा

  • May 22, 2025
  • 0

Last Updated:May 22, 2025, 00:11 IST Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर के पताही में मंगलवार देर रात बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार में बेटे

बागेश्वर बाबा के दरबार में बेटे के साथ पहुंचा शख्स, पर्ची खुलते ही रोने लगा

Last Updated:

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर के पताही में मंगलवार देर रात बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार में बेटे के साथ एक शख्स पहुंचा. बाबा ने जैसे ही उसकी पर्ची खोली वह रोने लगा. बाबा ने कहा…और पढ़ें

बागेश्वर बाबा के दरबार में बेटे के साथ पहुंचा शख्स, पर्ची खुलते ही रोने लगा

Yashoraj IT Solutions

मेधाकांत की पर्ची जैसे ही बाबा ने खोली वह रोने लगा.

प्रियांक सौरभ. मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर के पताही में मंगलवार की देर रात बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार लगाया. दरबार में बाबा ने कई लोगों की पर्ची निकाली. सीतामढ़ी के रहने वाले मेधाकांत भी इसमें से एक थे. मेधाकांत की पर्ची जैसे ही बाबा ने खोली वह रोने लगा. दरअसल मेधाकांत अपनी पत्नी के व्यवहार से बेहद दुखी है. उसने बताया कि उसकी पत्नी बेहद झगड़ालू है और बहुत मारती है. धर्म का काम नहीं करने देती. पत्नी के व्यवहार से पीड़ित मेधाकांत अपने 7 साल के बेटे के साथ बाबा के दरबार पहुंचा. मेधाकांत ने बताया कि उसकी पत्नी ने इतना टॉर्चर किया है कि वो किसी तरह बिना बताये यहां तक आया है. आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके मेधाकांत की बात सुन बाबा ने पत्नी को लेकर धाम में बुलाया है. वहीं उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए बाबा ने से आर्थिक मदद भी की. मजाकिया के लहजे में बाबा ने कहा इसीलिए तो हम शादी नहीं करते.

पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
इससे पहले, बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मुजफ्फरपुर से पाकिस्तान को जमकर लताड़ा. उन्होंने खुले मंच से पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान पर हमला बोला. बाबा ने कहा कि पाकिस्तान ने बिगड़े औलाद की तरह बुरा चेहरा दिखाया और धर्म विरोधियो ने धर्म पूछकर हत्या की. उन्होंने कहा ये अब 1965,1971 का भारत नहीं है, 2025 है. अब घर में घुसकर मारता है. हमें गर्व है कि हमारी भारतीय सेना ने उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी अड्डों को तबाह किया. अभी सिंदूर तो झांकी है, हल्दी-मेहंदी बाकी है. बाबा ने कहा कि पाकिस्तान कितना पगला है, हम लोग चीन के चार्जर पर भरोसा नहीं करते. वो चीन की मिसाइलों पर भरोसा करता है. बाबा ने कहा कि जातीय जनगणना के बजाय अमीर गरीब की गिनती हो, हमें जातियों में नहीं, हिन्दू बनकर रहना है.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

homebihar

बागेश्वर बाबा के दरबार में बेटे के साथ पहुंचा शख्स, पर्ची खुलते ही रोने लगा

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar